फिल्म निर्माता और एक्टर फरहान अख्तर अक्सर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं। बॉलीवुड के गलियारों में उनकी मच अवेटेड फिल्म डॉन 3 का जिक्र खूब चल रहा है। धुरंधर के हिट होने के बाद रणवीर सिंह का नाम इस फिल्म से जोड़कर देखा गया, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फरहान अख्तर की फिल्म में रणवीर नजर नहीं आएंगे। इस बीच डॉन 3 पर एक शॉकिंग अपडेट आया है, जिससे इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने वाले थोड़े निराश हो सकते हैं।
फरहान अख्तर की डॉन 3 ठंडे बस्ते में चली गई है। सवाल खड़ा होता है कि फिल्ममेकर ने इतना बड़ा फैसला आखिर किस वजह से लिया है। खासकर उस समय इस फिल्म को टालने का निर्णय लिया गया है, जब बॉक्स ऑफिस पर सीक्वल फिल्मों का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिल रहा है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान अख्तर ने कुछ समय के लिए अपने सबसे चर्चित प्रोजेक्ट डॉन 3 से दूरी बनाने का फैसला लिया है। रिपोर्ट में घटनाक्रम से जुड़े सूत्र के हवाले से कहा गया कि फरहान का विचार है कि इस फिल्म के लिए कास्टिंग सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। वह इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त होना चाहते हैं कि डॉन के रोल में कौन नजर आएगा, जो एक लंबी प्रक्रिया है। इस बीच फिल्ममेकर ने कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म जी ले जरा पर बातचीत करनी शुरू कर दी है। जिसका हर किसी को अनाउंसमेंट के बाद से इंतजार है।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 8 मिनट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं निकाल पाई थी बजट, OTT पर निकली टॉपर; इश्क की कहानी कर देगी इमोशनल
सूत्र ने आगे बताया, ‘फरहान के लिए ‘जी ले जरा’ हमेशा से ही एक खास प्रोजेक्ट है। डॉन 3 की कास्टिंग में देरी होने की वजह से उन्हें लगा कि फिल्म की टीम के साथ बातचीत शुरू करने का यह बेहतरीन समय है और जी ले जरा को इस समय आगे बढ़ाना चाहिए। सूत्र का कहना है कि अगर सब कुछ सही रहता है, तो 026 में बेहद जल्द फिल्म की शूटिंग शूरू हो सकती है।
