अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। पहले खबर आई कि रणवीर सिंह इसमें नजर आने वाले हैं। फिर खबर आई कि रणवीर ने फिल्म से हाथ खींच लिया। इसके बाद फरहान और ‘धुरंधर’ अभिनेता के बीच अनबन शुरू हो गई। अब खबरें आ रही है कि फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने कथित तौर पर रणवीर सिंह से 40 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है।
प्रोडक्शन हाउस ने दिया ये हवाला
बता दें कि यह मांग दिसंबर में रणवीर के ‘डॉन 3‘ से कथित तौर पर बाहर निकलने के बाद की गई है। दरअसल, इसके लिए प्रोडक्शन हाउस ने बड़े फाइनेंशियल नुकसान का हवाला दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने शेड्यूलिंग, प्लानिंग और दूसरे जुड़े कमिटमेंट्स में हुई देरी के साथ-साथ डूबे हुए डेवलपमेंट कॉस्ट के लिए मुआवजा मांगा है।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के लिए जया बच्चन ने कर लिया था राजेश खन्ना से झगड़ा, मास्टर राजू ने सुनाया किस्सा
वैरायटी इंडिया को मिले एक लेटर में कथित तौर पर कहा गया है कि प्रोडक्शन हाउस को कई डिपार्टमेंट्स छोड़ने के लिए मजबूर किया गया और हेड्स ऑफ डिपार्टमेंट्स (HODs) से प्रोजेक्ट के बाहर काम ढूंढने के लिए कहा गया है। इन नुकसानों का हवाला देते हुए फरहान अख्तर की टीम का मानना है कि रणवीर सिंह को कंपनी को हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।
स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे रणवीर
एक सोर्स ने वैरायटी को बताया, “रणवीर का दावा है कि वह स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे इसलिए उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया। उन्होंने बार-बार बदलाव की रिक्वेस्ट की और फाइनल ड्राफ्ट से खुश नहीं थे। दूसरी तरफ एक्सेल का कहना है कि सिंह के अप्रूवल देने के बाद ही उसने प्री-प्रोडक्शन पर काम आगे बढ़ाया।”
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने शुक्रवार को दो घंटे लंबी मीटिंग की, जिसमें कथित तौर पर कोई हल नहीं निकला। कहा जाता है कि दोनों पार्टियों ने अकाउंटेबिलिटी और फाइनेंशियल जिम्मेदारी को लेकर बहस की, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।विवाद बढ़ने पर, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया अब बीच-बचाव करने के लिए आगे आया है, ताकि आम सहमति बनाई जा सके और मामले को और बढ़ने से रोका जा सके।
यह भी पढ़ें: OTT पर आते ही बदली 160 मिनट की मूवी की किस्मत, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप
