फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई। मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन की खबर से हर कोई हैरान रह गया। ‘जंग’, ‘कांटे’, ‘मुसाफिर’, ‘जिंदा’, ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘काबिल’ जैसी क्राइम थ्रिलर फिल्में बनाने वाले मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता की मौत के बाद उनका आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है। साथ ही उनकी मौत की वजह भी काफी हैरान कर देने वाली है।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय उनकी पत्नी, दोनों बेटे और घर में मौजूद नौकर सो रहे थे। बाद में परिवार को इसकी जानकारी मिली और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

पूरी रात फर्श पर गिरे रहे फिल्ममेकर

पुलिस की जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात संजय गुप्ता अपने घर में अचानक फिसलकर गिर गए थे। इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और काफी खून बहने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि रात भर परिवार के किसी भी सदस्य को इस हादसे की जानकारी नहीं हो सकी। शनिवार सुबह जब काफी देर तक उनकी कोई हलचल नजर नहीं आई, तब परिवार को इस दर्दनाक घटना का पता चला।

डीसीपी ने क्या कहा

डीसीपी पुरुषोत्तम कराड के मुताबिक, घटना के समय गुप्ता की पत्नी, उनके दो बेटे और घर का नौकर भी उस समय घर पर मौजूद थे। क्योंकि सभी लोग सो रहे थे इसलिए उन्हें अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो गया।

यह भी पढ़ें- डायरेक्टर संजय गुप्ता की मौत पर फूट-फूटकर रोए रोनित रॉय, संजय दत्त पूरा करेंगे जिगरी दोस्त का सपना

मौत के बात आखिरी पोस्ट वायरल

संजय गुप्ता के निधन के बाद अब उनकी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में है, जो उनके जाने से करीब 10 दिन पहले शेयर की गई थी। इस पोस्ट में वह अपनी बेटी डलिया के साथ कुछ खूबसूरत पल बिताते नजर आ रहे हैं। एक्स पर शेयर की गई इस पोस्ट में डलिया लेगो सेट बनाती दिखाई दे रही हैं। तस्वीर से साफ झलक रहा है कि पिता-बेटी ने मिलकर एक बड़ा लेगो बिल्डिंग सेट तैयार किया था।

बेटी के साथ दिखाई दिए थे संजय

इस तस्वीर के साथ संजय गुप्ता ने कैप्शन में लिखा था, ‘मेरी डाइनिंग टेबल पर अब तक का सबसे बड़ा लेगो सेट बन रहा है। कमाल है’ उनकी इस पोस्ट को अब उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है। बता दें कि संजय गुप्ता के परिवार में उनकी पत्नी अनुराधा गुप्ता और दो बच्चे, शिवांश गुप्ता और डलिया गुप्ता हैं। फिल्ममेकर की मौत पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें- ‘अब मुलाकात कभी नहीं हो पाएगी’, डायरेक्टर संजय गुप्ता की मौत पर अनुपम खेर हुए भावुक, कब होगा अंतिम संस्कार