सोशल मीडिया पर इंफ्लुएंसर फैजू ने निकाह का व्लॉग अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने निकाह से जुड़ी सभी अपडेट्स को फैंस के साथ शेयर किया। कैसे उन्होंने निकाह किया, क्या महर तय की गई, निकाह में कौन-कौन शामिल हुआ, इस तरह की पूरी जानकारी फैजू ने इस व्लॉग में बताई है। व्लॉग के एंड तक उन्होंने ये भी बताया कि क्या उनकी बेगम तान्या अपना सरनेम बदलेंगी या नहीं।

फैजू-तान्या के निकाहनामे पर दोनों का नाम मोहम्मद मुदस्सिर और निखत फातिमा लिखा था। फैजू की बेगम निखत फातिमा का निकनेम तान्या है। नए व्लॉग में फैजू ने बताया कि उन्होंने सिर्फ घरवालों की मौजूदगी में ही शादी की है। इस व्लॉग में भी सिर्फ उनके और उनकी बेगम के परिवार वाले ही नजर आए। इस व्लॉग में उनके निकाह की सभी रस्मों-रिवाजों को दिखाया गया।

10 अक्टूबर को फैजू ने मदीना सिटी में तान्या के साथ निकाह किया था। पीछे मदीना का नजारा था और होटल के रूम में उनका निकाह हुआ था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की खूबसूरत फोटोज को शेयर करते हुए ये खुशखबरी दी थी।

यह भी पढ़ें- मदीना में फैजू ने तान्या संग किया निकाह, कौन हैं उनकी बेगम? शेयर की पहली तस्वीरें

सरनेम बदलने पर फैजू ने क्या कहा

व्लॉग में बात करते हुए फैजू ने तान्या से कहा कि वह अब सिद्दीकी से शेख बन गईं हैं। व्लॉग के एंड में फैजू अपनी बेगम से पूछते हैं कि क्या वह अपना सरनेम बदलना चाहती हैं तो इस पर तान्या जवाब में हां कहती हैं। साथ ही फैजू कहते हैं कि अगर वह नहीं भी करेंगी तो भी चलेगा। उन्हें इस बात से कोई परेशानी नहीं है।

फैजू-तान्या के निकाह की कितनी महर

फैजू के साथ तान्या का निकाह 1 लाख 11 हजार 786 रुपये की महर के साथ तय किया गया। उनके निकाह के दो गवाह रहे। ये निकाह काफी सिंपल तरीके से किया गया। निकाह के बाद फोटोशूट के लिए फैजू और तान्या अच्छे से तैयार हुए, उन्हीं तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

टीम 07 के लोग निकाह से गायब

फैंस को हैरानी इस बात पर भी है कि फैजू ने अपनी बेगम का चेहरा दुनिया से नहीं छिपाया। बता दें कि तान्या शाबिज की दुनिया से ताल्लुक नहीं रखती हैं। हालांकि उनके बारे में ज्यादा कोई जानकारी मौजूद नहीं है। निकाह के तुरंत बाद दोनों ने परिवार वालों के साथ फोटो क्लिक कराईं।

हैरानी की बात यह थी कि फैजू के निकाह से टीम 07 के उनके साथी और जिगरी दोस्त भी गायब थे। टिकटॉक के समय से फैजू अपने दोस्तों के साथ बनाई गई टीम 07 के नाम से मशहूर हैं। ये उनके दोस्तों का ग्रुप है जो शुरूआत से साथ मिलकर वीडियोज बनाते थे।

यह भी पढ़ें- TikTok स्टार Mr Faisu संग रिलेशनशिप है? जन्नत जुबैर ने जब इस सवाल पर दिया ये जवाब

जन्नत जुबैर के साथ रिश्ते के लिए रहे थे चर्चा में

फैजू टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर के साथ रिश्ते के लिए चर्चा में रहे हैं। दोनों ने साथ में कई म्यूजिक एल्बम और शोज में साथ काम किया था। हालांकि कभी दोनों ने अपने रिश्ते पर कंफर्मेशन नहीं दिया। खबर है कि जल्द ही फैजू मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन करेंगे, जिसमें उनके इंडस्ट्री फ्रैंड्स भी शामिल होंगे।