साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘आई, नोबडी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जो 9 जुलाई को रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में कुछ लोगों को लग रहा है कि ये मूवी ‘हीस्ट थ्रिलर’ होने वाली है, लेकिन अब अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु ने फिल्म को लेकर बात की और बताया कि इसमें जो लोग सोच रहे हैं उससे काफी ज्यादा देखने को मिलने वाला है। दरअसल, पार्वती चेन्नई में हुए ‘एक्सप्रेसो’ के 15वें एडिशन का हिंसा बनीं, जहां उन्होंने सबसे पहले ‘आई, नोबडी’ टाइटल का मतलब बताया।

अभिनेत्री ने कहा, “इसका नाम ही दिलचस्पी जगाता है। यह मेरी अपनी जिंदगी के सफर से भी मेल खाती है। आप भले ही खास इंसान बन जाएं, आपको अपना हुनर ​​दिखाने के लिए मंच और जगहें मिल जाएं, लेकिन आपको उस जगह से हटाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता। आज दुनिया भर में हम देख रहे हैं कि सत्ता और ताकत रखने वाले लोग कितनी आसानी से लोगों के अधिकार और विशेषाधिकार छीन सकते हैं।”

यह भी पढ़ें: EXPRESSO: ‘नए कलाकारों का अभी भी शोषण हो रहा है’, मलयालम इंडस्ट्री पर पार्वती थिरुवोथु ने लगाए बड़े आरोप, बोलीं- डर के कारण…

पार्वती ने आगे कहा, “आई, नोबडी आम लोगों की पहचान और ताकत को दिखाती है। यह फिल्म उस आम इंसान की पहचान के बारे में बात करती है जो समाज को चलाता है। जैसे किसी भी इवेंट को सफल बनाने में तकनीशियन, क्रू मेंबर और पर्दे के पीछे काम करने वाले सभी लोग बराबर के हिस्सेदार होते हैं। लेकिन अक्सर हम उनकी अहमियत को भूल जाते हैं।”

कैसी होगी ‘आई, नोबडी’ की कहानी

फिल्म की कहानी पर बात करते हुए पार्वती ने कहा, “आई, नोबडी को सिर्फ एक हीस्ट फिल्म कहना सही नहीं होगा। यह आज की सत्ता व्यवस्था पर सवाल उठाती है और याद दिलाती है कि जिन लोगों को ‘साधारण’ या ‘कोई नहीं’ समझा जाता है, वे वास्तव में बेहद ताकतवर होते हैं। जब आम लोग अपनी ताकत को पहचान लेते हैं, तो वे बड़ी से बड़ी सत्ता को चुनौती दे सकते हैं।”

अपने किरदार के बारे में उन्होंने बताया कि वह भी फिल्म में ऐसे ही एक आम इंसान का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने फिल्म के मुख्य अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन और निर्माता सुप्रिया पृथ्वीराज की भी तारीफ की। पार्वती ने निर्देशक निस्साम बशीर की सराहना करते हुए कहा कि उनका फिल्म बनाने का अंदाज काफी अलग है।

उन्होंने कहा, “मलयालम सिनेमा अपनी सादगी और यथार्थवादी कहानियों के लिए जाना जाता है, लेकिन निस्साम ने इस फिल्म में एक अलग विजुअल स्टाइल और तेज रफ्तार का एहसास दिया है। यही वजह है कि लोगों को यह एक हीस्ट फिल्म लग रही है। लेकिन जब दर्शक फिल्म देखेंगे, तो उन्हें पता चलेगा कि इसकी कहानी सिर्फ हीस्ट तक सीमित नहीं है।”

यह भी पढ़ें: Alpha Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई आलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’, चौथे दिन का कलेक्शन कर देगा हैरान