रील गाथा: 50-60 के दशक की बॉलीवुड की दो अनोखी शख़्सियतें, मधुबाला और किशोर कुमार की कहानी अब भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। 14 फरवरी 1933 को जन्मीं मधुबाला का निधन बेहद कम उम्र में हो गया था। वह 35 साल की थीं, जब वो दिल की बीमारी के कारण उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वैसे तो उनकी प्रेम कहानी के किस्से दिलीप कुमार के साथ मशहूर हैं, लेकिन उनकी शादी मशहूर गायक किशोर कुमार से हुई थी। हालांकि दोनों का रिश्ता कभी अच्छा नहीं रहा, क्योंकि किशोर कुमार उन्हें कभी अपनी पत्नी के रूप में देख ही नहीं पाए। उनके दिमाग में मधुबाला की छवि हमेशा दिलीप कुमार की प्रेमिका वाली ही रही।
मधुबाला की बहन मधुर भूषण ने बताया था किशोर कुमार संग अपनी बहन के रिश्ते को लेकर कई दावे किए। उनका कहना था क आखिरी वक्त में किशोर कुमार ने मधुबाला का साथ छोड़ दिया था। किशोर कुमार ने भी अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने मधुबाला से कभी प्यार किया ही नहीं था।
साल 1987 में किशोर कुमार का निधन हो गया था, ठीक दो साल बाद 1989 में फिल्मफेयर मैगजीन में उनका इंटरव्यू छपा। जिसमें उनका बयान था कि मधुबाला उनकी मोहब्बत नहीं थीं। मैगजीन में छपे उस इंटरव्यू में लिखा था, “मुझे मधुबाला से कभी प्यार नहीं था, मेरे लिए वो मेरे दोस्त दिलीप कुमार की गर्लफ्रेंड थी और मैं उनके लिए मैसेंजर की तरह काम करता था। उसने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया था और जिद की थी। जब रूमा (किशोर कुमार की पहली पत्नी) मेरे साथ थी तब भी मधु मजाक करती थी, ‘इसे कभी मत छोड़ना, नहीं तो मैं तुम्हारी जगह ले लूंगी’।”
किशोर कुमार और मधुबाला ने 1960 में शादी की थी और 1969 में मधुबाला का निधन हो गया था। मधुबाला और किशोर कुमार की शादी नौ साल चली, लेकिन उनके बीच का रिश्ता बस नाम का था।
यह भी पढ़ें: 7 मिनट 36 सेकेंड का वो सुपरहिट गाना, 67 साल बाद भी नहीं उतरा खुमार
बहन का दावा
मधुबाला की बहन मधुर भूषण ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया था कि किशोर कुमार का व्यवहार मधुबाला के प्रति सही नहीं रहा। उन्होंने कहा कि किशोर कुमार आखिरी दिनों में मधुबाला के साथ इतना समय नहीं बिताते थे और वह अक्सर उनसे दूर रहते थे।
जिद में आकर की थी शादी
मधुर भूषण ने ये भी दावा किया था कि मधुबाला ने किशोर कुमार से जिद में आकर शादी की थी। मधुर ने कहा था, “मधुबाला ने जिद में आकर किशोर कुमार से शादी की थी, जिससे वो दिलीप साहब को जवाब दे सके। उन्होंने 1960 में शादी की थी, जब वो 27 साल की थीं। ये वो वक्त था जब मधुबाला बीमारी के कारण काफी कमजोर हो गई थी, मगर जीवन में आगे बढ़ने के लिए उन्होंने किशोर से शादी कर ली थी।”
यह भी पढ़ें: 7 मिनट 36 सेकेंड का वो सुपरहिट गाना, 67 साल बाद भी नहीं उतरा खुमार
आखिरी वक्त में किशोर कुमार ने नहीं दिया साथ
मधुर के मुताबिक, “जब डॉक्टर ने कहा था कि उसके पास सीमित समय बचा है, किशोर भाई उसे मुंबई के कार्टर रोड में एक घर ले आए और उसे केवल एक नर्स और एक ड्राइवर के साथ वहां अकेला छोड़ दिया। वो कुछ महीनों में एक बार आते थे। उन्होंने उसके फोन कॉल्स को नजरअंदाज कर दिया था।” मधुर ने खुलासा किया कि एक समय मधुबाला से बेहद प्यार करने के बावजूद किशोर कुमार ने उनके लंदन से लौटने के बाद उनसे दूरी बना ली। उन्होंने कहा, “वह एक अच्छे पति नहीं थे।” इस बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
