आज की फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बनाई जातीं बल्कि समाज की कुछ ऐसी घटनाओं और सोच को भी उजागर करती हैं जिन्हें सामने आना बहुत जरूरी है। ऐसी ही एक तेलुगु फिल्म है जिसका नाम है ‘युफोरिया’।
ये फिल्म क्राइम की कहानी नहीं, बल्कि परिवार, परवरिश और युवाओं के गलत फैसलों के पीछे छिपी वजहों को भी सामने लाती है। यह फिल्म साल 2022 की एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म का क्लाइमैक्स होश उड़ा देने वाला है।
यह भी पढ़ें- Box Office: ‘बंटवारा 1947’ आठवें दिन निकला दम, दूसरे हफ्ते 50 करोड़ कमाना मुश्किल, ‘अवारापन 2’ ने कमाए 150 करोड़
समाज पर सवाल खड़े करती फिल्म
लगभग 2 घंटे 24 मिनट की यह फिल्म एक ऐसी युवा लड़की की कहानी दिखाती है, जिसकी जिंदगी एक भयानक हादसे के बाद बदल जाती है। कहानी आगे बढ़ने के साथ यह सवाल खड़ा करती है कि किसी बच्चे के भविष्य पर उसके माता-पिता की परवरिश, परिवार और माहौल का कितना गहरा असर पड़ता है।
IMDb पर 7.4 की रेटिंग पाने वाली यह फिल्म इमोशन, गंभीर समाजिक ड्रामा और थ्रिलर का दिलचस्प मिश्रण है। ये फिल्म आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। यह फिल्म हिंंदी समेत 5 भाषाओं में मौजूद है।
फिल्म युफोरिया की कहानी
फिल्म ‘युफोरिया’ में लीड रोल सारा अर्जुन ने निभाया है जिसका नाम चैत्रा है, वह एक महत्वाकांशी लड़की है जो सिविल सर्विस की तैयारी कर रही है। एक पार्टी में उसके साथ एक भयानक घटना होती है जिसके बाद उसकी पूरी लाइफ बिखर जाती है।
फिल्म में विकास (विग्नेश गॅव्हिरेड्डी) एक अमीर परिवार का बिगड़ा बेटा है जो अपराध, गलत संगति और गलत कामों में पड़ जाता है। विकास की मां का किरदार भूमिका चावला ने निभाया है जो एक महिला और स्कूल की प्रिंसिपल होने के नाते अपने बेटे के अपराध को छिपाती नहीं बल्कि समाज और अदालत में उसे सबक सिखाने और सुधारने की अपील करती है।
बच्चों की परवरिश और युवा अपराध की कहानी
फिल्म युफोरिया के निर्देशक-लेखक गुनाशेखर हैं। फिल्म में भूमिका चावला, सारा अर्जुन, विग्नेश गॅव्हिरेड्डी, गौतम वासुदेव मेनन और नासर ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में रईस परिवार के बिगड़े युवा लड़को के गंभीर अपराधों को दिखाया गया है। कैसे एक अपराध की वजह से पीड़ित के परिवार समेत आरोपी के माता पिता और समाज पर गहरा असर पड़ता है।
यह भी पढ़ें- गुरू दत्त की मौत के बाद एक्टिंग छोड़ना चाहते थे जॉनी वॉकर, बेटे ने बताया बेमिसाल दोस्ती का किस्सा
2 घंटे 24 मिनट की फिल्म में दिखा समाज का आईना
2 घंटे 24 मिनट की ये फिल्म दर्शक के मन पर गहरी छाप छोड़कर जाती है, फिल्म की दिखाई गई घटना एक सच्ची घटना पर आधारित है। आज के समाज में इस तरह की घटना लड़कियों के लिए काफी आम हो चुकी है। इस वजह से लोगों के दिल को छूती है फिल्म की कहानी। सारा अर्जुन ने फिल्म में कमाल एक्टिंग की है। IMDb पर इल फिल्म को 7.4 रेटिंग मिली है।
