बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और उनके पति, बिजनेसमैन भरत तख्तानी 2024 में 12 साल की शादी के बाद तलाक ले लिया था। लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच आज भी रिश्ता कायम है। दोनों अपनी बेटियों राध्या और मिराया के लिए पूरी तरह समर्पित पैरेंट्स बने हुए हैं और अक्सर एक-दूसरे से मिलते रहते हैं, साथ में खुशनुमा पल भी बिताते हैं।

एक हालिया इंटरव्यू में ईशा देओल ने भरत के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और बताया कि तलाक के बाद भी वे दोनों मिलकर बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद को सिंगल मॉम नहीं मानतीं क्योंकि उनके मुताबिक वह और भरत आज भी एक टीम की तरह अपनी बेटियों के लिए साथ काम करते हैं। ईशा ने यह भी कहा कि उनके लिए सबसे जरूरी उनकी बेटियों की खुशी और उनका बेहतर भविष्य है।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में ईशा ने कहा, “मैं भले ही सिंगल हूं, लेकिन खुद को सिंगल मॉम नहीं मानती। भगवान की कृपा से भरत और मैं मिलकर अपनी बेटियों की परवरिश एक टीम की तरह कर रहे हैं।”

यह भी पढ़ें: मां बनने से पहले नए घर की तैयारियों में जुटीं दीपिका, रणवीर संग फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

उन्होंने यह भी कहा कि दोनों आज भी एक-दूसरे को परिवार की तरह मानते हैं और उनका लक्ष्य है कि बेटियों को दोनों तरफ से भरपूर प्यार और सपोर्ट मिले।

ईशा देओल ने 2012 में भरत तख्तानी से शादी की थी। दोनों की पहली बेटी राध्या का जन्म 2017 में और दूसरी बेटी मिराया का जन्म 2019 में हुआ था। फरवरी 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था।

ईशा ने एक पुराने यूट्यूब इंटरव्यू में भी बताया था कि वह खुद को सिंगल मदर इसलिए नहीं कहतीं क्योंकि वह उस टैग से खुद को जोड़ नहीं पातीं और न ही उनके रिश्ते की वास्तविकता उससे मेल खाती है।

यह भी पढ़ें: 20 फिल्मों में 10 फ्लॉप, सिर्फ 1 ब्लॉकबस्टर; 16 साल के करियर में कैसा रहा सोनम कपूर का सफर

उन्होंने यह भी समझाया कि जीवन में कई बार परिस्थितियों के चलते रिश्तों की भूमिका बदल जाती है, लेकिन अगर बच्चे हों तो दो परिपक्व लोगों को मिलकर एक नई व्यवस्था बनानी चाहिए, ताकि बच्चों पर इसका नकारात्मक असर न पड़े।

मई में ईशा देओल और भरत तख्तानी को कुछ दोस्तों के साथ एक कैजुअल लंच पर भी साथ देखा गया, जहां दोनों के बीच सौहार्द और सहजता साफ नजर आई।