scorecardresearch

Entertainment News LIVE Updates: भारत की ओर से ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ RRR का गाना Naatu Naatu, Kangana Ranaut के ट्विटर अकाउंट फिर से हुआ एक्टिव

Entertainment News Live Updates in Hindi: ऑस्कर के नॉमिनेशन की फाइनल लिस्ट में RRR के Naatu-Naatu गाने को जगह मिल गई है।

RRR in Oscar, Naatu Naatu, RRR Song
फिल्म आरआरआर का 'नाटू-नाटू' गाना ऑस्कर के लिए नॉमिनेट/Naatu Naatu Song (फोटो-ट्विटर-taran adarsh)

Bollywood News Live Updates in Hindi: नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता के एंटरटेनमेंट लाइव अपडेट्स में। यहां आपको बॉलीवुड और टेलीविजन जगत की सारी खबरें मिलेंगी। फिल्म ‘आरआरआर’ का ‘Naatu Naatu’ गाना 95वें ऑस्कर अवॉर्ड के फाइनल नॉमिनेशन में अपनी जगह बना चुका है। एक्ट्रेस कंगना रनौत के ट्विटर अकाउंट से बैन हट चुका है। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ कल 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग 50 करोड़ रुपये से अधिक की हो चुकी है। शाहरुख खान 4 साल बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। शाहरुख खान अपनी फिल्म का प्रमोशन नहीं कर रहे हैं। बल्कि वह ट्विटर पर #askSrk के जरिए फैंस के साथ दिलचस्प बातें कर रहे हैं। जया बच्चन ने सुभाष घई के जन्मदिन की पार्टी में एक बार फिर मीडिया से रूड बर्ताव किया। ऑस्कर नॉमिनेशन्स भी आज होने वाले हैं। मनोरंजन से जुड़ी पल-पल की खबर जानने के लिए जुड़े रहिए…

Live Updates

Entertainment LIVE Updates:पठान की ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग, ‘गांधी गोडसे’ को लेकर छिड़ा विवाद…

20:10 (IST) 24 Jan 2023
Entertainment Oscar Live News: भारत की ओर से ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ RRR का Naatu Naatu सॉन्ग

फिल्म 'आरआरआर' के Naatu-Naatu गाने को 55वें ऑस्कर अवॉर्ड के फाइनल नॉमिनेशन में जगह मिल गई है। ये गाना ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी के नॉमिनेट हुआ है।

18:06 (IST) 24 Jan 2023
आगरा में हो रहा है शाहरुख खान की फिल्म पठान का विरोध

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का विरोध आगरा में देखने को मिला, यहां अखिल हिंदू महासभा के लोगों ने फिल्म के पोस्टर भी फाड़े। पुलिस पहुंची।

17:57 (IST) 24 Jan 2023
कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट हुआ रीस्टोर

कंगना रनौत ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि उनका ट्विटर अकाउंट रीस्टोर हो चुका है। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा है- हेलो एवरीवन, बहुत अच्छा लगा यहां वापस आकर। मई 2021 में नियमों के बार-बार उल्लंघन और हेटफुल कमेंट की वजह से कंगना का अकाउंट स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया था।

17:16 (IST) 24 Jan 2023
‘शहजादा’ का गाना ‘छेड़खानियां’ हुआ रिलीज, कृति सेनन लगीं खूबसूरत

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'शहजादा' का गाना 'छेड़खानियां' रिलीज हो चुका है। फिल्म 10 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

15:42 (IST) 24 Jan 2023
Entertainment News Live: पठान के जिक्र पर शाहरुख खान ने अजय देवगन को बताया सपोर्ट पिलर, एक्टर ने किया धन्यवाद

अजय देवगन का वीडियो शेयर शेयर करते हुए एक फैन ने शाहरुख खान से सवाल किया था। वीडियो में अजय 'पठान' की दमदार एडवांस बुकिंग की तारीफ कर रहे थे। इसपर शाहरुख ने कहा,”अजय सालों से मेरे और मेरे परिवार के समर्थन और प्यार के स्तंभ रहे हैं। वह एक बेहतरीन अभिनेता और खूबसूरत इंसान हैं। मजबूत और चुप।” इसपर अजय देवगन ने शाहरुख को धन्यवाद करते हुए रिप्लाई किया।

15:24 (IST) 24 Jan 2023
Entertainment Bollywood News Live Updates 24 January : पैपराजी के साथ फिर रूड हुईं जया बच्चन

हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस जया बच्चन एक बार फिर पैपराजी के साथ रूड होने के लिए सुर्खियों में हैं। वह दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई के जन्मदिन पर गई थीं, जहां पैपराजी ने उन्हें फोटो क्लिक करवाने के लिए कहा, जिसपर जया ने उन्हें उंगली दिखाई और गाड़ी में बैठ गईं। सोशल मीडिया पर जया को काफी ट्रोल किया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

13:32 (IST) 24 Jan 2023
Bollywood News Live: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की नो-फिल्टर तस्वीर, खुश हुए फैंस…

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने फिल्टर नहीं लगाया है। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

13:12 (IST) 24 Jan 2023
‘फुकरे 3’ 7 सितंबर 2023 को रिलीज

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'फुकरे 3' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर रिलीज होगी। 'फुकरे 3' में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत इस फिल्म का निर्माण होगा।

13:06 (IST) 24 Jan 2023
अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ का दूसरा टीजर हुआ रिलीज

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'भोला' का दूसरा टीजर आज रिलीज हुआ है। इस टीजर में अजय देवगन एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

13:01 (IST) 24 Jan 2023
आज कब और कहां देखें ऑस्कर नॉमिनेशन?

रिज अहमद और एलीसन विलियम्स आज 2023 ऑस्कर नॉमिनेशन का ऐलान करेंगे, यह मंगलवार को सुबह 5:30 बजे पीएसटी/8:30 पूर्वाह्न ईएसटी पर प्रसारित होगा। भारत के समय के अनुसार यह शाम 7 बजे प्रसारित होगा। आज अगर ऑस्कर अवॉर्ड्स नॉमिनेशन में ‘आरआरआर’ (RRR) या छेल्लो शो जेसी भारतीय फिल्में शॉर्टलिस्ट होती हैं तो इन फिल्मों का मुकाबला अवतार: द वे ऑफ वॉटर , टॉप गन: मावेरिक, एल्विस, द फेबल्स मेंस और द बंशी ऑफ इ शरिन से होगा। ऑस्कर नामांकन की घोषणा YouTube, ऑस्कर.कॉम और ऑस्कर.ऑर्ग पर लाइव स्ट्रीम की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर…

12:59 (IST) 24 Jan 2023
Nora Fatehi Money Laundering Case: क्या नोरा फतेही ने सुकेश चंद्रशेखर से लिए थे घर खरीदने के लिए पैसे?

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ की ठगी के मामले को लेकर नोरा फतेही सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुकेश ने हाल ही में नोरा पर इल्जाम लगाया था कि वो जैकलीन से जलती थीं और उनसे ब्रेकअप के लिए कहती थीं, अब सुकेश ने एक नया खुलासा किया है। सुकेश ने कहा है कि उन्होंने मोरक्को में एक घर के लिए नोरा को पैसे दिए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर…

12:57 (IST) 24 Jan 2023
सुभाष घई के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए सलमान खान

सलमान खान बीती रात मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई की जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए। वायरल वीडियो में सलमान खान केक खिलाने के बाद टेबल क्लॉथ पर अपना हाथ पोंछते दिख रहे हैं।

12:53 (IST) 24 Jan 2023
पाकिस्तान में ‘मिशन मजनू’ नेटफ्लिक्स पर कर रही है नंबर 1 पर ट्रेंड

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मिशन मजनू' भारत में नेटफ्लिक्स पर टॉप पर ट्रेंड कर रही है, इतना ही नहीं फिल्म पाकिस्तान में भी टॉप पर ट्रेंड कर रही है। हालांकि पाकिस्तान में फिल्म को ट्रोल भी किया जा रहा है, दावा किया जा रहा है कि फिल्म में उर्दू में कई गलतियां दिखाई गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

12:49 (IST) 24 Jan 2023
परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गए अंडमान निकोबार के 21 अनाम द्वीपों के नाम

पीएम नरेंद्र मोदी ने कल 23 जनवरी, 2023 को भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर 21 अंडमान और निकोबार द्वीपों का नाम रखने का फैसला किया। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती थी, इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस कदम की बॉलीवुड सेलेब्स ने भी तारीफ की है। अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:39 (IST) 24 Jan 2023
Bollywood News: Pathaan रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा Don-3

फिल्म 'पठान' की रिलीज से ठीक पहले सोशल मीडिया पर 'Don-3' ट्रेंड कर रहा है। फरहान अख्तर प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटेरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के तीसरे भाग को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि शाहरुख खान के साथ 'डॉन-3' जल्दी आ सकती है।

10:34 (IST) 24 Jan 2023
सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स होने से नहीं मिलता काम; श्रिया पिलगांवकर

वेब सीरीज से अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्रिया पिलगांवकर का कहना है कि सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स होने से काम नहीं मिलता है। श्रिया ने ट्विटर पर इस बारे में लिखा। उन्होंने कहा कि एक्टर्स को ये नहीं महसूस कराना जाना चाहिए कि सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग के आधार पर उन्हें रोल मिलेंगे। इसपर तमाम यूजर्स ने अपनी राय रखी और एक्ट्रेस को सपोर्ट किया है।

10:12 (IST) 24 Jan 2023
Entertainment News LIVE :Nawazuddin Siddiqui की पत्नी ने FIR पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं-क्या मुझे कभी न्याय मिलेगा

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन की मां ने उनकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसपर अब एक्टर की पत्नी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एफआईआर की कॉपी शेयर करते हुए लिखा,”शॉकिंग…मेरे पति के खिलाफ मेरी वास्तविक आपराधिक शिकायतें पुलिस द्वारा अनसुनी कर दी जाती हैं। हालांकि, मैं अपने पति के घर जाती हूं और कुछ ही घंटों में मेरे खिलाफ तुरंत एक आपराधिक शिकायत/एफआईआर दर्ज कर दी जाती है। क्या इस तरह कभी मुझे न्याय मिल पाएगा।”

Entertainment News LIVE Updates 24th January 2023: 24 जनवरी की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ…

जरूर पढ़ें: सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबरें ×