scorecardresearch

Entertainment News Updates: ‘हेरा फेरी 3’ में दिखेंगे संजय दत्त, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत

Entertainment News LIVE Updates 7 March: संजय दत्त ने खुद इस बात का खुलासा किया कि वह ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा होंगे।

Entertainment News LIVE Updates
Entertainment News LIVE Updates

Entertainment News Updates 7 March: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। अनुपम खेर का आज जन्मदिन है, अभिनेता आज 68 साल के हो चुके हैं। ‘हेरा फेरी 3’ पर काम शुरू हो चुका है, इसी बीच संजय दत्त ने कंफर्म किया है कि वह भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। नवाजुद्दीन की पत्नी ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी बीच कंगना रनौत एक्टर के सपोर्ट में उतरी हैं। ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को होली पर पत्र लिखा है। मनोरंजन की सभी बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 7 मार्च

14:19 (IST) 7 Mar 2023
राहत इंदौरी के बेटे ने अजय देवगन पर लगाए आरोप

मशहूर शायर राहत इंदौरी के बेटे ने अजय देवगन पर शायरी के शब्दों को फिल्मों में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

11:08 (IST) 7 Mar 2023
राखी सावंत ने होली के मौके पर कहा-मेरे तो रंग…

राखी सावंत की पर्सनल लाइफ बीते कई दिनों से सुर्खियों में है। उनके पति ने उन्हें धोखा दिया है और वो इस वक्त जेल की सलाखों के पीछे हैं। राखी से होली के बारे में सवाल किया गया तो वह भावुक हो गईं।

11:06 (IST) 7 Mar 2023
पेरिस फैशन वीक में ब्लैक ड्रेस में दिखीं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण हाल ही में पेरिस फैशन वीक में नजर आईं। उनका ऑल ब्लैक लुक इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है।

11:02 (IST) 7 Mar 2023
Citadel Trailer Out: प्रियंका चोपड़ा स्टारर Citadel का ट्रेलर रिलीज

प्रियंका चोपड़ा स्टारर Citadel का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जो 2 मिनट 16 सैकेंड का है।

10:10 (IST) 7 Mar 2023
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत

कंगना रनौत ने नवाजुद्दीन की पत्नी के आरोपों के बाद ट्विटर पर एक्टर का समर्थन किया है।

10:08 (IST) 7 Mar 2023
ग्रैमी विजेता रिकी केज ने लेंसकार्ट के फाउंडर पीयूष बंसल को कहा-परेशान करना बंद करिए

ग्रैमी विजेता म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने टेलीमार्केटिंग कॉल्स से परेशान होकर लेंसकार्ट के फाउंडर और कंपनी की आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

10:04 (IST) 7 Mar 2023
Hera Pheri 3 का हिस्सा बनने के लिए बहुत खुश हैं संजय दत्त

मीडिया से बात करते हुए संजय दत्त ने बताया कि वह Hera Pheri 3 का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा, “हां, मैं ये फिल्म कर रहा हूं। ये बहुत ही एक्साइटिंग होगा पूरी टीम के साथ शूट करना। मैं इसका हिस्सा बनने में बहुत खुश हूं। फिरोज और मेरा रिश्ता भी बहुत पुराना है और अक्षय, सुनील अन्ना और परेश के साथ काम करना बहुत बेहतरीन होने वाला है।”

10:01 (IST) 7 Mar 2023
तमिल एक्ट्रेस Anicka Vikramman ने एक्स बॉयफ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप, शेयर की मारपीट की तस्वीरें

तमिल एक्ट्रेस अनिका विजय विक्रमण ने एक्स-बॉयफ्रेंड पर मारपीट और शारीरिक शोषण का लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर चोट की तस्वीरें शेयर की हैं।

बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ की फिल्मों व एक्टर से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़ें।

जरूर पढ़ें: सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबरें ×