Entertainment News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। राजकुमार राव की फिल्म Bheed में कोरोनाकाल में दिल दहला देने वाले मंजर दिखाए गए हैं, बावजूद इसके फिल्म दर्शकों को नहीं पसंद आ रही है। चार दिन में ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। ओड़िया एक्ट्रेस रुचिस्मिता गुरु ने आत्महत्या कर ली है। इससे पहले आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के होटल में फांसी लगाकर खुद की जिंदगी को खत्म किया था। टिकटॉक स्टार दानिश अल्फाज की पत्नी ने उनपर दहेज उत्पीड़न और यौन शोषण का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के अफेयर की खबरों के बीच एक्ट्रेस को मनीष मल्होत्रा के घर पर स्पॉट किया गया है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही शादी कर सकती हैं। माधुरी दीक्षित पर ‘द बिग बैंग थ्योरी’ एपिसोड के लिए नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजा गया। मनोरंजन जगत की सभी बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें।
Entertainment News LIVE Updates 28 march: मनोरंजन जगत से जुड़े सारे अपडेट्स यहां पढ़ें।
टीवी एक्टर विवियन डीसेना ने माना है कि वो 2019 से इस्लाम का पालन कर रहे हैं और उन्होंने शादी कर ली है और उनकी एक 4 महीने की बेटी भी है। और पढ़ें
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने अर्ली 30s में अपने एग्स मां के कहने पर फ्रीज करा लिये थे। और पढ़ें
ऐश्वर्या राय ने बताया फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन 2' का ट्रेलर कब आएगा।
फिल्म निर्माता ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष 16 जून, 2023 को 3डी में सिनेमाघरों में आएगी, निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। बाहुबली स्टार प्रभास द्वारा निर्देशित फिल्म, आखिरी बार जनवरी, 2023 में स्क्रीन पर आने वाली थी। शुरुआत में इसे 11 अगस्त, 2022 को सिनेमा हॉल में आने के लिए निर्धारित किया गया था।
अंशुला कपूर ने बॉयफ्रेंड संग रिश्ता किया ऑफिशियल, शेयर की तस्वीर। और पढ़ें
उर्वशी रौतेल हाल ही में अमेरिकी सिंगर जेसन डेरुलो के साथ नजर आईं। विरल भयानी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
अक्षय कुमार घायल होने के बावजूद 'बड़े मियां छोटे मियां' के शूट पर पहुंचे। ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर टुटेजा ने इसके लिए एक्टर की खूब तारीफ की है।
अजय देवगन की फिल्म के साथ मैदान का टीजर दिखाया जाएगा।
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट शेयर किया है।
कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में कहा है कि करण दौहर के कारण प्रियंका चोपड़ा को भारत छोड़ना पड़ा।
सोशल मीडिया स्टार और टिकटॉक फेम दानिश अल्फाज कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उनकी पत्नी ने उन पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। दानिश अल्फाज पर उसकी पत्नी ने रेप का आरोप लगाते हुए मुंबई में एफआईआर दर्ज कराई है।
एक राजनीतिक विश्लेषक ने 'द बिग बैंग थ्योरी' के एक एपिसोड को लेकर नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग के लिए एक कानूनी नोटिस भेजा है जिसमें उनका दावा है कि माधुरी दीक्षित के खिलाफ “अपमानजनक शब्द” का उपयोग किया गया है।
राखी सावंत ने भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत की खबर पर दुख जताया है। राखी का कहना है कि आत्महत्या करने से पहले जैसे वह रो रही थीं कुछ तो हुआ है। राखी ने मीडिया वालों से भी सवाल किया कि क्या उन्हें लगता है ये आत्महत्या ही है।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ इंडस्ट्री समेत फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन यहां पढ़ें।