scorecardresearch

Entertainment News Highlights: स्वस्थ होकर वापस शूट पर लौटे अमिताभ बच्चन, डेटिंग की अफवाहों के बीच आप नेता राघव चड्ढा संग नजर आईं परिणीति चोपड़ा

Entertainment News LIVE Update 24 March: मनोरंजन की सभी बड़ी खबरें यहां पढ़ें…

Entertainment News LIVE Updates
Entertainment News LIVE Updates

Entertainment News Highlights 24 March: अमिताभ बच्चन की पसली की चोट ठीक हो गई है। इसकी जानकारी उन्होंने फैंस को दी है और बताया कि वह शूट पर वापस लौट चुके हैं। परिणीति चोपड़ा इस वक्त आप नेता राघव चड्ढा संग अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच वह दोनों साथ में नजर आए। फिल्म डायरेक्टर प्रदीप सरकार का निधन हो गया है, बॉलीवुड के तमाम सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पत्नी संग चल रहे मामले में समझौता करने का फैसला लिया है। उन्हें अपने बच्चों से मिलना है। फिल्म ‘Bheed’ रिलीज हो गई है और इसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मनोरंजन की सभी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें…

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 24 मार्च

14:21 (IST) 24 Mar 2023
Jubilee का ट्रेलर हुआ रिलीज

Jubilee का ट्रेलर रिलीज हो गया है, ये 7 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है।

14:20 (IST) 24 Mar 2023
पूजा भट्ट ने कोरोनाकाल को याद कर शेयर किया वीडियो

पूजा भट्ट ने कोरोना काल का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने बताया कि वह इस वक्त कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं।

14:00 (IST) 24 Mar 2023
भाग्यश्री ने शेयर किया लॉकडाउन के वक्त का वर्कआउट वाला वीडियो

भाग्यतश्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पति संग वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।

13:56 (IST) 24 Mar 2023
रमजान के मौके पर उमराह करने पहुंचे आसिम रियाज और अली गोनी

अली गोनी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह आसिम रियाज के साथ उमराह के लिए जाते नजर आ रहे हैं।

13:24 (IST) 24 Mar 2023
उर्फी जावेद के एक पोस्ट पर खड़े हो रहे सवाल

उर्फी जावेद ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

12:45 (IST) 24 Mar 2023
नवाजुद्दीन वापस ले सकते हैं अपना केस

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वकील ने बताया कि वह अपने बच्चों की खातिर पत्नी संग समझौता रखने के लिए तैयार हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

12:43 (IST) 24 Mar 2023
भीड़ को सोशल मीडिया पर मिल रहे ऐसे रिस्पॉन्स

Bheed फिल्म कोरोनाकाल में पैदा हुई स्थिति पर आधारित है, फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा बताया जा रहा है। यहां पढ़ते रहें लाइव रिव्यू

बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी समेत मनोरंजन जगत की सभी खबरें पढ़ें यहां…