scorecardresearch

Entertainment News Highlights: ‘कांतारा 2’ को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, कंगना ने साधा दिलजीत दोसांझ पर निशाना

Entertainment News Updates 22 March: मनोरंजन जगत की सभी खबरें यहां पढ़ें…

Kantara 2| Kangana tranaut diljit dosanjh
Entertainment news updates

Entertainment News Updates 22 March: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। मलयालम टीवी एक्ट्रेस आर्य पार्वती की मां 47 साल की उम्र में मां बनी हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी और उन्होंने कहा कि इस बात से वह काफी खुश हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 22 मार्च को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इसके ओटीटी वर्जन में वो सारी सीन दिखाए गए हैं, जिन्हें सेंसर बोर्ड द्वारा हटाने के निर्देश दिए गए थे। ‘भाभी जी घर पर हैं’ के 2000 एपिसोड पूरे हो चुके हैं। करण जौहर एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकिंग में रोके जाने को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। ‘कांतारा 2’ की राइटिंग शुरू हो गई है, ऋषभ शेट्टी ने इस बात की जानकारी दी है। कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा है। सुहाना खान की सफेद ड्रेस में तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मनोरंजन जगत की सभी खबरों के लिए पढ़ते रहें…

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 22 मार्च

16:44 (IST) 22 Mar 2023
कांतारा 2 का लेखन हुआ शुरू

ऋषभ शेट्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उगादि पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। इसी के साथ कांतारा का लेखन शुरू होता है।

15:02 (IST) 22 Mar 2023
कंगना रनौत को फिल्म थलाइवी के लिए पैसे भरने पड़ सकते हैं

थलाइवी फिल्म से जो ड्रिस्ट्रीब्यूटर को नुकसान हुआ है, उसके लिए पैसों की मांग की गई है।

12:22 (IST) 22 Mar 2023
‘पठान’ ओटीटी पर आई तो सर्वर हुआ क्रैश

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 22 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। फिल्म में कई डिलीटेड सीन भी दिखाए गए हैं। फिल्म के आते ही सर्वर क्रैश हो गया। और पढ़ें

12:05 (IST) 22 Mar 2023
जीनत अमान ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, विदेश की सड़कों पर घूमती आईं नजर

जीनत अमान ने जब से सोशल मीडिया ज्वाइन किया है, वह फैंस को अपनी खूबसूरत तस्वीरों से हैरान कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है।

11:44 (IST) 22 Mar 2023
सत्यवती के किरदार में बिजली गिराने वाली हैं शिल्पा शेट्टी

गुड़ी पड़वा के अवसर पर, द्रुवा सरजा की फिल्म 'केडी-द डेविल' के निर्माता ने पावरहाउस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा स्टारर फिल्म KD-The Devil की घोषणा की है।

11:07 (IST) 22 Mar 2023
वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर ‘बवाल’ इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'बवाल' 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज होगी। साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी ने फिल्म की रिजील डेट का ऐलान किया है।

10:52 (IST) 22 Mar 2023
स्वरा भास्कर के वालिमा के लिए लाहौर से बनकर आया लहंगा

स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने वालिमा की तस्वीरें शेयर करते हुए जानकारी दी कि उनका लहंगा लाहौर से तैयार होकर आया है।

10:46 (IST) 22 Mar 2023
रणवीर सिंह भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी बन चुके हैं।

रणवीर सिंह इस वक्त देश के सबसे अमीर सेलिब्रिटी हैं। कॉर्पोरेट इंवेस्टीगेशन और रिस्क कंसल्टिंग फर्म क्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रैंड वैल्यू के मामले में उन्होंने विराट कोहली को भी पछाड़ दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:44 (IST) 22 Mar 2023
भाबी जी घर पर हैं को छोड़ चुके एक्टर्स पर बोले आसिफ शेख

आसिफ शेख ने Bhabiji Ghar Par Hain छोड़ चुके एक्टर्स को लेकर कहा कि उनकी याद नहीं आती है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ एक्टर्स समेत फिल्मों और टीवी सीरियल का हर अपडेट यहां पढ़ें।