scorecardresearch

Entertainment News Highlights: शादी के बंधन में बंधीं शालीन भनोट की पूर्व पत्नी दलजीत कौर, Oscar में ‘नाटू-नाटू’ पर न परफॉर्म करने पर बोले राम चरण

Entertainment News Highlights: मनोरंजन जगत से जुड़े हर एक अपडेट के लिए ये खबर पढ़ते रहें।

Entertainment News LIVE Updates. Daljeet Kaur, Oscar 2023
Entertainment News LIVE Updates. Daljeet Kaur, Oscar 2023

Entertainment News LIVE Updates 19 March: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। शालीन भनोट की पूर्व पत्नी दलजीत कौर ने अपने बॉयफ्रेंड निखिल पटेल संग शादी कर ली है। राम चरण ने बताया कि ऑस्कर के दौरान उन्होंने और जूनियर एनटीआर ने ‘नाटू-नाटू’ पर डांस क्यों नहीं किया। कपिल शर्मा की फिल्म Zwigato 18 मार्च को रिलीज हुई। फिल्म का प्रदर्शन पहले दिन बेहतरीन नहीं रहा। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। पठान को रिलीज हुए सात हफ्ते पूरे हो चुके हैं और फिल्म का दबदबा अब भी कायम है। फिल्म ने सातवें हफ्ते में भारत में 540 करोड़ से अधिक कमा लिए हैं। ऑस्कर को लेकर ए.आर. रहमान ने बड़ा बयान दिया है। मास्टर शेफ इंडिया के सातवें सीजन के विनर का नाम लीक हो चुका है। मनोरंजन से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों के लाइव अपडेट्स 18 मार्च

15:33 (IST) 18 Mar 2023
दलजीत कौर ने एनआरआई से रचाई दूसरी शादी

बिग बॉस 16 फेम शालीन भनोट की पूर्व पत्नी ने एनआरआई निखिल पटेल के साथ दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने इसकी तस्वीर उनके फैन ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।

12:38 (IST) 18 Mar 2023
अमेरिकी एक्टर लांस रेडिक की 60 वर्ष में मौत

अमेरिकी एक्टर लांस रेडिक की 60 वर्ष में निधन हो गया है। उनके निधन का कोई कारण सामने नहीं आया है, इसे नेचुरल डेथ बताया जा रहा है।

10:26 (IST) 18 Mar 2023
उर्फी जावेद ने ब्लैक बेल्ट जितनी पट्टी से ढका खुद का शरीर

उर्फी जावेद ने एक बार फिर अतरंगी अवतार दिखाया। जिसे लेकर वह सुर्खियों में हैं।

10:07 (IST) 18 Mar 2023
ए. आर. रहमान ने कहा कि ऑस्कर के लिए भारत की ओर से सही फिल्में नहीं भेजी जाती

A. R. Rahman का कहना है कि भारत की तरफ से जो फिल्में भेजी जाती हैं, वह फाइनल में नहीं जाती। उनका कहना है कि सही फिल्मों का चयन ऑस्कर के लिए नहीं किया जाता। यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:00 (IST) 18 Mar 2023
केआरके के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

कमाल आर. खान ने मनोज बाजपेयी को गंजेड़ी बताया था, जिसके कारण अब वह मुसीबत में फंस गए हैं। उनके खिलाफ मनोज बाजपेयी ने मानहानि का केस कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ एक्टर्स से लेकर फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक, सब खबरें पढ़ें।

जरूर पढ़ें: सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबरें ×