scorecardresearch

Entertainment News Highlights: हल्दी सेरेमनी में रोमांटिक अंदाज में दिखीं अलाना पांडे, शूट के दौरान जख्मी हुईं दिव्या खोसला

Entertainment News Highlights 15 March: शूट के दौरान दिव्या खोसला जख्मी हो गई हैं।

Entertainment LIVE News Updates
Entertainment LIVE News Updates

Entertainment News Highlights 15 March: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। दिव्या खोसला ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके चेहरे पर जख्म के निशान दिखे। अनन्या पांडे अपनी बहन की संगीत के दौरान सिगरेट पीती नजर आईं। दिग्गज एक्टर समीर खाखर का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। एक्ट्रेस दलजीत कौर एनआरआई निखिल पटेल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ये खबर सुन उनके पूर्व पति शालीन भनोट काफी खुश हैं। सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे लॉरेंश बिश्नोई ने स्वीकार किया है कि सलमान खान को उसने ही जान से मारने की धमकी दी थी। गौतम अडानी के बेटे जीत ने बड़े हीरा व्यापारी की बेटी संग सगाई की है। मनोरंजन से जुड़ी सभी खबरों के लिए पढ़ते रहें।

Live Updates

Entertainment News LIVE Updates 15 March: मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लाइव अपडेट

16:32 (IST) 15 Mar 2023
शिवसेना सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने ऑस्कर का जिक्र कर की बायकॉट बॉलीवुड बंद करने की अपील

शिवसेना सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने ऑस्कर का जिक्र करते हुए दीपिका पादुकोण की तारीफ की है। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड के बहिष्कार रोकने की अपील की।

16:25 (IST) 15 Mar 2023
Uorfi Javed ने पहना टूटे दिल का टॉप, लोगों ने फिर किया ट्रोल

उर्फी जावेद हाल ही में अपने नए अवतार में नजर आई हैं। उन्होंने लाल रंग का टूटे दिल से अपनी बॉडी को कवर किया है। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

15:31 (IST) 15 Mar 2023
एक्शन सीन करते हुए घायल हुईं दिव्या खोसला कुमार

दिव्या खोसला कुमार ने एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है, जिसमें उनके चेहरे पर चोट के निशान दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में बताया कि शूट के दौरान उन्हें ये चोट लगी है।

15:30 (IST) 15 Mar 2023
Bholaa का नया गाना रिलीज, B Praak की आवाज ने बांधा समा

अजय देवगन की फिल्म भोला का नया गाना रिलीज हो गया है।

12:09 (IST) 15 Mar 2023
दिव्या अग्रवाल ने अनुराग कश्यप को भेजा ओपन लेटर

दिव्या अग्रवाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने अनुराग कश्यप के साथ काम करने की इच्छा जाहिर करते हुए ओपन लेटर भेजा है। सोशल मीडिया पर दिव्या का वीडियो वायरल हो रहा है।

देखें…

11:46 (IST) 15 Mar 2023
हनी सिंह का जन्मदिन आज, पढ़ें उनके जीवन से जुड़े विवाद

हनी सिंह आज 40 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई विवादों का सामना किया है। यहां पढ़ें…

11:12 (IST) 15 Mar 2023
विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग पूरी

विक्की कौशल ने तस्वीर पोस्ट करते हुए शूटिंग खत्म होने की जानकारी शेयर की है। फिल्म में विक्की कौशल फिल्म में टाइटल रोल में नजर आएंगे, वहीं उनकी रील वाइफ सिल्लू के रूप में सान्या मल्होत्रा हैं, जबिक फातिमा सना शेख पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती दिखेंगी।

11:09 (IST) 15 Mar 2023
Farzi वेब सीरीज से शाहिद कपूर का सीन रिक्रिएट करने पर गिरफ्तार हुआ यूट्यूबर

फर्जी वेब सीरीज से एक सीन रिक्रिएट करने के लिए यूट्यूबर जोरावर को गिरफ्तार किया गया है। यहां पढ़ें क्या है मामला

11:01 (IST) 15 Mar 2023
30 साल की हुईं आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का आज जन्मदिन है। आलिया ने एक बार दर्द साझा किया था कि लोग उन्हें पूजा भट्ट और मुकेश भट्ट की बेटी समझते हैं। यहां पढ़ें

10:59 (IST) 15 Mar 2023
विकास मालू की पत्नी ने पुलिस को सौंपे सबूत

सतीश कौशिक निधन मामले में हत्या का आरोप लगाने वाली विकास मालू की पत्नी ने पुलिस को बंद लिफाफा सौंपा है। और पढ़ें

10:59 (IST) 15 Mar 2023
आदिल दुर्रानी की बेवफाई पर राखी सावंत का बड़ा बयान

रेडियो सिटी को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा कि लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। जब वही लोग फिल्म देखने जाते हैं और वहां पत्नी अपने पति से बेवफाई का बदला लेती है तो लोग तालियां बजाते हैं। लेकिन जब एक लड़की हकीकत में ऐसा कर रही है तो लोग इसे ड्रामा बता रहे हैं।

10:58 (IST) 15 Mar 2023
गौतम अडानी के बेटे ने की सगाई

गौतम अडानी के बेटे ने डायमंड मर्चेंट की बेटी से सगाई कर ली है। और पढ़ें

10:57 (IST) 15 Mar 2023
सीएम योगी आदित्यनाथ से बातचीत को लेकर बोले सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने कहा है कि उन्होंने जब सीएम योगी आदित्यनाथ से बायकॉट बॉलीवुड को लेकर बात की थी तो उन्हें लगा था कि मैं सही कह रहा हूं। और पढ़ें

10:56 (IST) 15 Mar 2023
शालीन मेरी शादी की खबर से खुश हैं- बोलीं दलजीत कौर

दलजीत अपनी शादी की तैयारियों में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि अब वह और शालीन दोस्त की तरह हैं और वह हमेशा उनके लिए अच्छा चाहती हैं। वह चाहती हैं कि शालीन खूब तरक्की करें। दलजीत ने कहा कि जब शालीन को उनकी शादी के बारे में पता चला तो वह काफी खुश हुए।

10:52 (IST) 15 Mar 2023
समीर खाखर का निधन, 70 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

मशहूर एक्टर समीर खाखर ने 70 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह उम्र संबंधी बीमारी से लड़ रहे थे, जिसके बाद मंगलवार को उन्हें बोरीवली में एम एम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:49 (IST) 15 Mar 2023
मैंने ही दी थी सलमान खान को जान से मारने की धमकी…सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे लॉरेंश बिश्नोई ने कबूला

सलमान खान को कुछ महीनों पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से इंटरव्यू दिया, जिसमें उसने कबूल किया कि उसी ने सलमान को धमकी दी थी। यहां पढ़ें पूरी खबर…

बॉलीवुड, हॉलीवुड व भोजपुरी इंडस्ट्री समेत मनोरंजन की सभी बड़ी खबरें यहां पढ़ें।

जरूर पढ़ें: सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबरें ×