scorecardresearch

Entertainment News Highlights: ‘भीड़’ का ट्रेलर देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, नीतू कपूर ने खरीदी 3 करोड़ की लग्जरी कार

Entertainment News Updates 10 March: मनोरंजन जगत की सभी खबरों का अपडेट यहां पढ़ें।

Entertainment News LIVE Updates
Entertainment News LIVE Updates

Entertainment News Updates 10 March: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। सतीश कौशिक का 8 मार्ट को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके करीबी दोस्त रूमी जाफरी ने बताया कि वह अपनी बेटी को सेटल होते देखना चाहते थे। ऑस्कर 2023, 12 मार्च को लॉस एंजिल्स,कैलिफोर्निया में होगा, भारत के लोग 13 मार्च को इसे देख सकते हैं। लव रंजन की फिल्म ने दो दिनों में ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। अनुपम खेर, सतीश कौशिक के निधन से काफी ज्यादा आहत हैं। मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरें यहां पढ़ें।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 10 मार्च

16:27 (IST) 10 Mar 2023
नीतू कपूर ने खरीदी 3 करोड़ की गाड़ी

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने लिए लग्जरी कार खरीदी है। जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ है।

13:34 (IST) 10 Mar 2023
मसाबा गुप्ता ने सतीश कौशिक को किया याद

नीना गुप्ता और सतीश कौशिक अच्छे दोस्त रहे हैं। नीना की बेटी मसाबा गुप्ता ने एक्टर की मौत पर एक तस्वीर शेयर की है।

13:34 (IST) 10 Mar 2023
नीतू कपूर ने खरीदी 3 करोड़ की लग्जरी कार

नीतू कपूर ने मर्सिडिज की गाड़ी खरीदी है, जिसकी कीमत 2 करोड़ 92 लाख है।

13:33 (IST) 10 Mar 2023
‘भीड़’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

राजकुमार राव, पंकज कपूर, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा, दीया मिर्जा, वीरेंद्र सक्सेना, आदित्य श्रीवास्तव, कृतिका कामरा और करण पंडित जैसे सितारों से सजी फिल्म 'भीड़' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

12:34 (IST) 10 Mar 2023
पैपराजी के खिलाफ लीगल एक्शन ले रहे आलिया-रणबीर

आलिया भट्ट ने कुछ दिन पहले अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह अपने घर में बैठी थीं। ये फोटो एक मीडिया हाउस के रिपोर्टर द्वारा चोरी छिपे ली गई थी। इसपर एक्ट्रेस ने गुस्सा जाहिर किया था। अब बताया जा रहा है कि आलिया और रणबीर पैपराजी के खिलाफ उनकी प्राइवेसी भंग करने के लिए एक्शन ले रहे हैं।

12:31 (IST) 10 Mar 2023
ऑस्कर के लिए रवाना हुईं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण भारत की ओर से ऑस्कर को प्रेजेंट करने वाली हैं। वह एलए के लिए रवाना हो चुकी हैं।

11:52 (IST) 10 Mar 2023
नोरा फतेही ने स्टेज पर लगाई आग, डांस मूव्स देख हैरान हुए लोग

नोरा फतेही का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं।

10:57 (IST) 10 Mar 2023
केआरके ने ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को बताया कचूम्बर

केआरके ने अपने फिल्म रिव्यू में 'तू झूठी मैं मक्कार' को कचूम्बर बताया है।

10:39 (IST) 10 Mar 2023
Oscar 2023: जानें कब और कहां देख सकते हैं ऑस्कर अवॉर्ड

ऑस्कर 2023, 12 मार्च को लॉस एंजिल्स,कैलिफोर्निया में होगा, भारत के लोग 13 मार्च को इसे देख सकते हैं। पुरस्कारों का सीधा प्रसारण शाम 5 बजे (12 मार्च को 01:00 जीएमटी) से शुरू होगा और एबीसी टेलीविजन नेटवर्क पर संयुक्त राज्य अमेरिका में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा।

10:36 (IST) 10 Mar 2023
सतीश कौशिक के मैनेजर ने बताया कब आया था हार्ट अटैक

सतीश कौशिक के मैनेजर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बता रहे हैं कि सतीश की तबीयत जिस वक्त बिगड़ी, वह सो रहे थे। उन्हें अचानक खबराहट हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी खबरें सबसे पहले यहां पढ़ें।

जरूर पढ़ें: सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबरें ×