scorecardresearch

Entertainment News LIVE Updates: शाहरुख खान, दीपिका और जॉन अब्राहम ने ‘पठान’ की सफलता पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ हुई पोस्टपोन

Entertainment News LIVE Updates: शाहरुख खान की Pathaan सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। यहां जानिए 30 जनवरी की सभी बड़ी खबरें…

Entertainment news live updates, deepika padukone, kgf star yash, srk, pathaan collection, pathaan press meet, deepika padukone, john abraham, gadar 2, kangana ranaut, uorfi javed, urfi javed
Entertainment news live updates,

Entertainment News Highlights 30 January: नमस्कार जनसत्ता.डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है, यहां आपको मनोरंजन से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों के अपडेट मिलेंगे। कैलाश खेर पर कर्नाटक में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अटैक हुआ। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 542 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं फिल्म ने सिर्फ भारत में रविवार को 58.50 करोड़ की कमाई की है। वहीं दूसरी तरफ खबर है कि नितेश तिवारी और मधु मंटेना की फिल्म ‘रामायण’ में रावण के रोल के लिए केजीएफ स्टार यश को अप्रोच किया गया है। पठान को लेकर कंगना रनौत और उर्फी जावेद के बीच ट्विटर पर तीखी बहस देखने को मिली। नानी और कीर्ति सुरेश की फिल्म Dasara का टीजर रिलीज हुआ। वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। यहां देखिए 30 जनवरी की खबरों के अपडेट्स…

Live Updates
18:00 (IST) 30 Jan 2023
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म ‘शहजादा’ की रिलीज डेट टली

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'शहजादा' अब 10 फरवरी नहीं 17 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। खबरों के मुताबिक 'पठान' की सफलता को देखते हुए फिल्म को एक हफ्ते के लिए पोस्टपोन किया जा रहा है।

17:56 (IST) 30 Jan 2023
‘पठान’ को लेकर दर्शकों का क्रेज देखने पहुंची थीं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने बताया कि वो पहले दिन ही पठान का रिएक्शन देखने जाना चाहती थीं, लेकिन वो जा नहीं पाईं।

17:54 (IST) 30 Jan 2023
मन्नत के बाहर फैंस के प्यार को लेकर बोले शाहरुख खान

शाहरुख खान ने कहा कि जब वो दुखी होते हैं तो अपनी बालकनी में चले जाते हैं, जब वो खुश होते हैं तब वो बालकनी में चले जाते हैं, वो इतने खुशकिस्मत हैं कि भगवान ने उन्हें हमेशा बालकनी की टिकट दी हुई है।

17:46 (IST) 30 Jan 2023
जॉन अब्राहम ने शाहरुख खान को कहा सबसे बड़ा एक्शन हीरो

'पठान' की प्रेस मीट के दौरान जॉन अब्राहम ने कहा कि वो खुद को एक्शन हीरो समझते थे लेकिन शाहरुख खान सबसे बड़े एक्शन हीरो हैं।

17:42 (IST) 30 Jan 2023
‘पठान’ की सफलता पर शाहरुख, दीपिका और जॉन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने 'पठान' की सफलता पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस। इस दौरान शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण के लिए गाना भी सुनाया। शाहरुख ने सभी फैंस को फिल्म की सफलता के लिए धन्यवाद कहा। जॉन अब्राहम ने कहा शाहरुख खान एक्टर नहीं इमोशन हैं। जॉन ने दीपिका पादुकोण की भी तारीफ की।

16:23 (IST) 30 Jan 2023
Dasara Teaser: कीर्ति सुरेश और नानी की फिल्म Dasara का टीजर हुआ रिलीज

एस एस राजामौली, शाहिद कपूर, धनुष, दुलकर सलमान और रक्षित शेट्टी ने लॉन्च किया कीर्ति सुरेश और नानी की फिल्म Dasara का टीजर।

16:18 (IST) 30 Jan 2023
ऋतिक रोशन और प्रभास एक फिल्म में आएंगे नजर

खबरों के मुताबिक ऋतिक रोशन और प्रभास एक साथ एक फिल्म में नजर आ सकते हैं। साल 2024 में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

15:28 (IST) 30 Jan 2023
गांधीजी की पुण्यतिथि पर राम गोपाल वर्मा का ट्वीट

राम गोपाल वर्मा ने गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए ट्वीट किया है।

15:19 (IST) 30 Jan 2023
Pathaan Worldwide collection Day 5: ‘पठान’ ने 5 दिन में कमाए 542 करोड़

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने 5 दिन में 542 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

14:00 (IST) 30 Jan 2023
Pathaan Box Office Collection: पठान ने रविवार को कमाए 58.50 करोड़

'पठान' ने रविवार को की 58.50 करोड़ की कमाई। फिल्म की कुल कमाई 271 करोड़ रुपये हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर…

13:59 (IST) 30 Jan 2023
रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘छतरीवाली’ ने बनाया रिकॉर्ड

रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'छतरीवाली' ने 150 मिलियन से ज्यादा मिनट व्यूज का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

13:58 (IST) 30 Jan 2023
रणदीप हुड्डा ने शेयर की एक्सीडेंट के बाद अपनी पहली तस्वीर

घोड़े से गिरने के बाद रणदीप हुड्डा के बाएं घुटने में चोट आई थी, एक्टर ने अब अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो काफी कमजोर नजर आ रहे हैं।

13:37 (IST) 30 Jan 2023
#DesiVibesWithShehnaazGill में शहनाज गिल के साथ नजर आएंगे शाहिद कपूर

शहनाज गिल के शो #desivibeswithshehnaazgill में शाहिद कपूर गेस्ट बनकर पहुंचे हैं, शाहिद अपनी वेब सीरीज फर्जी के प्रमोशन के लिए पहुंचे हैं।

13:30 (IST) 30 Jan 2023
आयुष्मान खुराना के दोस्तों ने खराब की उनकी नींद

आयुष्मान खुराना ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके दोस्त उन्हें सोते हुए परेशान कर रहे हैं। देखिए कैसे खराब हो गई एक्टर की नींद

13:25 (IST) 30 Jan 2023
उर्फी जावेद की नई ड्रेस

उर्फी जावेद ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रही हैं।

13:24 (IST) 30 Jan 2023
शेखर सुमन ने शाहरुख खान की पठान की तुलना कोविड वैक्सीन से की

शेखर सुमन का ये ट्वीट हो रहा है वायरल।

12:37 (IST) 30 Jan 2023
Metro… In Dino: अनुराग बसु ने अपनी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का किया ऐलान

अनुराग बसु ने अपनी फिल्म 'मेट्रो… इन दिनों' की रिलीज डेट का ऐलान किया है। यह फिल्म 8 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फज़ल और फातिमा सना शेख लीड रोल में होंगे।

12:08 (IST) 30 Jan 2023
Entertainment news live updates: कैलाश खेर पर लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अटैक

Entertainment news live updates: मशहूर सिंगर कैलाश खेर कर्नाटक के हम्पी महोत्सव में लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे, इस दौरान दो लड़कों ने उनसे कन्नड़ गाने की फर्माइश की, और वो स्टेज तक आ गए और सिंगर पर पानी की बोतल फेंककर मारी। दोनों लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:02 (IST) 30 Jan 2023
‘रामायण’ में रावण बनेंगे केजीएफ स्टार यश, ऋतिक रोशन ने इस वजह से कहा ‘न’

नितेश तिवारी और मधु मंटेना 'रामायण' (Ramayana) फिल्म बनाने वाले हैं, इस फिल्म में रावण के किरदार के लिए केजीएफ स्टार यश को चुना गया है, मेकर्स को उम्मीद है कि यश इस रोल के लिए मान जाएंगे। वहीं खबरों के मुताबिक पहले ऋतिक रोशन को ये रोल दिया गया था, मगर वो विक्रम वेधा के फ्लॉप होने की वजह से निगेटिव रोल नहीं करना चाहते हैं, और उन्होंने फिल्म को न कह दिया है, जिसके बाद यश को इस रोल के लिए चुना गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:59 (IST) 30 Jan 2023
कंगना रनौत ने ट्विटर पर दिया उर्फी को जवाब

उर्फी जावेद ने कंगना रनौत के पोस्ट पर कमेंट किया था, जिसका जवाब अब कंगना रनौत ने दिया है। यहां पढ़िए पूरी खबर…

10:58 (IST) 30 Jan 2023
KL Rahul-Athiya Shetty: केएल राहुल ने शेयर की अथिया शेट्टी संग मेहंदी की तस्वीरें

KL Rahul-Athiya Shetty: केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 को शादी की, अब दोनों ने मेहंदी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

10:40 (IST) 30 Jan 2023
सिद्धार्थ मल्होत्रा करने वाले हैं शादी का ऐलान?

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि कुछ एक्साइटिंग और बोल्ड आने अनाउंसमेंट वो करने वाले हैं, अब एक्टर के फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि क्या सिद्धार्थ, कियारा संग अपनी शादी की अनाउंसमेंट करने वाले हैं।

10:39 (IST) 30 Jan 2023
Shah Rukh Khan ने मन्नत के बाहर आकर फैंस को दिया सरप्राइज

पठान की सफलता के बाद शाहरुख खान कल रात मन्नत के बाहर आए और फैंस का अभिवादन किया। शाहरुख खान ने खुद ये वीडियो शेयर किया है।

10:37 (IST) 30 Jan 2023
Entertainment news Live Updates: सिंगिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं कपिल शर्मा

कपिल शर्मा सिंगर गुरु रंधावा के साथ सिंगिंग में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, गुरु रंधावा ने पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:36 (IST) 30 Jan 2023
Pathaan Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म की दमदार कमाई जारी

Pathaan Box Office Collection Day 5: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने 5 दिन में 550 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है, वहीं रविवार के कलेक्शन की बात करें तो भारत में फिल्म ने 70 करोड़ की कमाई की है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

जरूर पढ़ें: सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबरें ×