बॉलीवुड में इमरान हाशमी ने अपने करियर में लवर बॉय से लेकर विलेन और सपोर्टिंग रोल तक हर तरह के किरदार निभाए हैं। उनके अभिनय और गाने हमेशा दर्शकों के पसंदीदा रहे हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में ऐसा मोड़ आया जिसने उनकी पूरी दुनिया बदल दी।
हाल ही में एक इंटरव्यू में इमरान हाशमी ने अपने बेटे अयान के कैंसर से जुड़े दर्दनाक अनुभव का खुलासा किया। उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत में बताया, “साल 2014 में मेरा बेटा बीमार पड़ गया। उस दौर को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। पांच साल तक इलाज चला और मेरी जिंदगी एक दोपहर में पूरी तरह बदल गई।”
इमरान ने बताया कि यह बदलाव एक सामान्य ब्रंच के दौरान हुआ। 13 जनवरी को वे बेटे के साथ पिज्जा खा रहे थे, तभी पहला लक्षण दिखाई दिया- अयान के पेशाब में खून। तीन घंटे के भीतर वे डॉक्टर के पास पहुंचे और उन्हें बताया गया कि उनके बेटे को कैंसर है। अगले ही दिन ऑपरेशन और उसके बाद कीमोथेरेपी शुरू हो गई। इमरान ने कहा, “12 घंटों में मेरी भीतर की दुनिया पूरी तरह बदल गई।”
‘घर कब आओगे’ से गायब था अरिजीत सिंह का पार्ट, Reddit के दावे पर भूषण कुमार ने कहा- बकवास
आने वाले पांच साल अस्पताल, इलाज और लगातार चिंता में बीते। इस कठिन समय ने उन्हें यह सिखाया कि जीवन में वास्तव में क्या मायने रखता है। इसी अनुभव से प्रेरित होकर इमरान ने एक किताब भी लिखी, जिससे वे ऐसे ही संघर्ष से गुजर रहे मां-बाप को मार्गदर्शन दे सकें। इमरान हाशमी इसे अपने जीवन का सबसे मुश्किल दौर मानते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो इमरान अपनी नई वेब सीरीज तस्करी में नजर आ रहे हैं, जिसके लिए उन्हें खूब तारीफ मिल रही है।
इमरान की कहानी हमें यह दिखाती है कि चाहे जीवन में कितनी भी बड़ी मुश्किल क्यों न आए, परिवार और हिम्मत से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है।
