एल्विश यादव की एक पोस्ट ने हाल ही में हलचल मचा दी थी, जो जिया शंकर के साथ थी। इसके कैप्शन में लिखा था कि उन्होंने सगाई कर ली। खैर, बाद में वैसा ही हुआ जैसे शुरू में ही अंदाजा लगाया गया था। दरअसल, जिया और एल्विश अपने अपकमिंग शो एंगेज्ड सीजन 2 का प्रमोशन कर रहे थे। वैलेंटाइन डे के दिन यह शो ओटीटी पर शुरू हो चुका है। इसके प्रमोशन में एल्विश ने काफी इंटरव्यू दिए। इस बीच शो से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मैक्सटर्न को मारे थप्पड़ पर मजाकिया अंदाज में रिएक्टर करते नजर आए।
एंगेज्ड सीजन 2 को लेकर एल्विश सुर्खियों में हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर बनने के बाद उन्हें काफी रियलिटी शोज में देखा जा चुका है। ओटीटी और टीवी के शोज को लेकर लगातार वह लाइमलाइट में बने हुए हैं। अब उनकी हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। भले ही एल्विश ने मजाक में थप्पड़ मारने वाली कंट्रोवर्सी के बारे में बात की, लेकिन लोगों ने इसे थोड़ा गंभीरता से लिया। आइए सिलसिलेवार ढंग से जानते हैं कि एल्विश ने वायरल वीडियो में आखिर क्या कुछ कहा है।
एल्विश यादव ने थप्पड़ विवाद पर कसा तंज
एल्विश एंगेज्ड सीजन 2 को होस्ट कर रहे हैं, और इसके लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने अपने वायरल थप्पड़ विवाद पर रिएक्ट किया। हालिया एपिसोड में देखने को मिला कि स्प्लिट्सविला के पूर्व कंटेस्टेंट निखिल मलिक ने एक प्रतिभागी के रूप में भाग लिया और एक मजेदार खेल में शामिल हुए, जिसमें उन्हें एक महिला प्रतियोगी के बारे में दिए गए संकेत का अनुमान लगाना था, जिसने शो में एक बार एक सह-प्रतियोगी को थप्पड़ मारा था। निखिल ने सही पहचान की, जिसके बाद एल्विश ने मजाक में कहा, हिंसा किसी भी चीज का समाधान नहीं है। खासतौर पर थप्पड़ मारना। मैं तो इन सब चीजों के खिलाफ हूं।
यह भी पढ़ें: Bhojpuri Song: शिल्पी राज का होली स्पेशल गाना रिलीज, म्यूजिक वीडियो में दिखी त्योहार की धूम
एल्विश का रिएक्शन सुनने के बाद, जब एक अन्य कंटेस्टेंट ने मैक्सटर्न विवाद का जिक्र करते हुए टिप्पणी की, तो एल्विश ने सफाई देते हुए कहा, ‘वो मैं ने नहीं मारा, वो एआई था।’
