निर्देशक वेत्रिमारन की आगामी फिल्म ‘विदुथलाई’ के सेट पर जंपिंग स्टंट करते हुए 54 वर्षीय स्टंट कोरियोग्राफर एस. सुरेश (S. Suresh) की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उनकी 3 दिसंबर को ये हादसा हुआ था। वो 20 फीट की ऊंचाई से गिर गए थे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एस सुरेश,विजय सेतुपति की आनेवाली फिल्म ‘विदुथलाई’की शूटिंग के दौरान स्टंट कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक सीन के शूट के लिए 20 फीट की ऊंचाई से छलांग लगानी थी। इसके लिए उन्हें रस्सी के जरिए क्रेन से बंधे थे, लेकिन सीन शूट करते समय रस्सी टूट गई और वो ऊंचाई से गिर गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक सुरेश किसी अन्य स्टंट मास्टर को असिस्ट कर रहे थे। फिल्म में रेल दुर्घटना वाले सीन को शूट करते हुए उनके साथ ये हादसा हुआ। शहर के उपनगरों में वंदलूर के पास उनमनचेरी में सीन के लिए एक सेट बनाया गया था। पुलिस ने कहा कि ये जगह जंगल से घिरा एक विशाल और सुनसान मैदान था।
शूट के लिए रेलवे ट्रैक बनाया गया और ट्रेल दुर्घटना की शूटिंग की गई। जिसमें दिखाया गया कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर जाते हैं। शनिवारी की सुबह सुरेश समेत कई स्टंट परफॉर्मर को रस्सी से बांधा गया। सूत्रों की मानें तो इस सीन में दिखाया जाना था कि ट्रैक से उतरी हुई रेल की पटरी पर कुछ लोगों को दौड़ना था। करीब सुबह के 10 बजे जब सुरेश ने छलांग लगाई, तो उनकी रस्सी टूट गई और वो करीब 20 फीट की ऊंचाई से गिरे।
पुलिस के मुताबिक उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने कहा कि उनके अलावा एक अन्य स्टंट कलाकार भी इस हादसे में घायल हुघायल हो गया। ओटेरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।