रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग वीकेंड के बाद अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने अपने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर भारी गिरावट देखी। हालांकि उनकी दूसरी फिल्मों के मुकाबले ये सोमवार काफी बढ़िया रहा। अजय को ‘दृश्यम 3’ के साथ अपने करियर का पहला सबसे बड़ा मंडे कलेक्शन मिल गया।

रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने 16,274 शोज से 21 करोड़ रुपये नेट कमाए, जो रविवार के 61 करोड़ रुपये के कलेक्शन से 65.6 प्रतिशत कम हैं। इससे फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 197 करोड़ रुपये और घरेलू ग्रॉस 237 करोड़ रुपये हो गया। इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस फिलहाल 303 करोड़ रुपये है।

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने सोमवार को 24.71 प्रतिशत की ओवरऑल हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। फिल्म ने नाइट शोज के दौरान सबसे ज्यादा 38.38 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी। इसके बाद इवनिंग शोज में 26.85 प्रतिशत, दोपहर के शोज में 20.69 प्रतिशत और मॉर्निंग शोज में 12.92 प्रतिशत रही।

यह भी पढ़ें: मां बनने वाली है प्रेमानंद महाराज की शिष्या बनी एक्ट्रेस, MMS विवाद के बाद हुई थी फेमस, छोड़ा शोबिज

सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली दूसरी फिल्म

‘दृश्यम 3’ पहले ही अजय देवगन के करियर का सबसे बड़ा ओपनिंग डे और ओपनिंग वीकेंड दे चुकी है। साथ ही ये 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड ग्रॉसर भी बन गई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ है।

अजय देवगन की इस नई फिल्म ने मोहनलाल की मलयालम ओरिजिनल के पूरे लाइफटाइम थियेट्रिकल ग्रॉस को भी पार कर लिया है। जीतू जोसेफ की मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ ने अपने पूरे थियेट्रिकल रन में दुनियाभर में 237.70 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म 21 मई 2026 को रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें: ‘ये रिश्ता…’ एक्टर मोहसिन खान ने रचाई शादी, तमन्ना संग शेयर की निकाह की तस्वीर

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के रूप में नजर आए हैं. विजय एक केबल ऑपरेटर है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए एक मर्डर को छिपाता है। ‘दृश्यम 3’ के साथ ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का अंत हो गया है। नई फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है।

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता ने काम किया है। सभी ने अपने रोल्स को दोबारा निभाया। इन सभी के अलावा जयदीप अहलावत और प्रकाश राज नए रोल्स के साथ फिल्म में शामिल हुए हैं।