एक्टर अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा किया हुआ है। सिर्फ तीन दिनों में इस पिक्चर ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अजय देवगन को विजय सलगांवकर के किरदार में वापस देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ रही है।
दृश्यम 3 ने किया कमाल
फिल्म ‘दृश्यम 3’ का भारत में ग्रॉस कलेक्शन अब लगभग 211.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अगर इसकी रफ्तार ऐसी ही बनी रही तो यह दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की राह पर है। अजय की फिल्म को गांधी जयंती पर हुई मजबूत ओपनिंग और फ्रेंचाइजी के वफादार फैन बेस का फायदा लगातार मिल रहा है।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने अपने तीसरे दिन 17,323 शोज में 61 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया। इसका कुल भारत नेट कलेक्शन अब 176.50 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस बढ़कर 272.80 करोड़ रुपये हो गया है।
और पढ़ें: संजय दत्त ने कहा- ‘भारत में अब शांति महसूस नहीं होती’, विवादित बयान पर छिड़ी बहस
पिछले दो पार्ट्स से निकली आगे
फिल्म ने पहले दिन यानी 2 अक्टूबर को 62.00 करोड़ रुपये के भारत नेट कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी. इसमें 15,759 शोज में 60.1% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। दूसरे दिन 3 अक्टूबर को, फिल्म ने 16,868 शोज से 53.50 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें ऑक्यूपेंसी 48.1% रही। फिर रविवार को इन आंकड़ों में बढ़ोतरी देखी गई. 17,323 शोज से 56.0% ऑक्यूपेंसी पर ‘दृश्यम 3’ ने 61.00 करोड़ रुपये की कमाई की।
‘दृश्यम 3’ ने 4 अक्टूबर को हिंदी 2D शोज में 64.29% की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की। मॉर्निंग शोज में 42.38% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जो दोपहर में बढ़कर 72.08% हो गई थी।
और पढ़ें: ‘ये रिश्ता…’ एक्टर मोहसिन खान ने रचाई शादी, तमन्ना संग शेयर की निकाह की तस्वीर
‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने अपने पिछले दो पार्ट्स को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। इसके ओपनिंग वीकेंड का भारत नेट कलेक्शन 176.50 करोड़ रुपये है, जबकि ‘दृश्यम’ (2015) ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर 23.05 करोड़ रुपये और ‘दृश्यम 2’ (2022) ने 64.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3’, विजय सलगांवकर और उनके परिवार की कहानी है। इसमें एक बार फिर समीर देशमुख की मौत का केस खुलता है और विजय के पीछे क्राइम ब्रांच चीफ पड़ जाता है। फिल्म में अजय देवगन के साथ श्रिया सरन, तब्बू, इशिता दत्ता ने काम किया है। इस बार पिक्चर में प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी नए किरदारों में नजर आए हैं। साथ ही रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और कमलेश सावंत भी इसका हिस्सा हैं।
