Drishyam 3 Box Office Day 12: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ को रिलीज हुए महज 12 दिन पूरे हुए हैं और इसने दुनियाभर में कमाल कर दिखाया है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 501.80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
इतना ही नहीं ये फिल्म अजय देवगन के करियर के लिए भी मिसाल बनकर उभर रही है। ये उनकी पहली फिल्म है जिसने बतौर लीड एक्टर वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इसके साथ ही ‘दृश्यम 3’ साल 2026 की दूसरी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बनी है।
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन भारत में 8.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। हालांकि दूसरे सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 6 करोड़ रुपये रहा था। जो निराशाजनक माना जा रहा था, लेकिन मंगलवार को इसकी कमाई में 41.7 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है।
मंगलवार को फिल्म की स्क्रीन्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई। सोमवार को जहां फिल्म को 13,605 स्क्रीन्स मिली थी, वहीं मंगलवार को इसे 14,846 स्क्रीन्स पर दिखाया गया।
यह भी पढ़ें: Drishyam The Conclusion Review: सस्पेंस-ड्रामा से भरा विजय सलगांवकर का आखिरी अलविदा, ‘दृश्यम 3’ है जोरदार
इससे पहले दूसरे रविवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, दूसरे शनिवार को इसका कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपये रहा था। रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म ने 245.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। भारत में अब तक इसका नेट कलेक्शन 323.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 387.80 करोड़ रुपये हो चुका है।
विदेशों में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 12वें दिन इसने ओवरसीज मार्केट से 2.50 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही विदेशों में फिल्म की कुल कमाई 114 करोड़ रुपये हो गई है। दुनियाभर में 501.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली ‘दृश्यम 3’ ने अजय की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘सिंघम अगेन’ ने वर्ल्डवाइड 372.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 53.50 करोड़ कमाये थे। तीसरे दिन फिल्म को रविवार का फायदा मिला था और इसने 61 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके बाद चौथे दिन ‘दृश्यम 3’ ने 21 करोड़ का बिजनेस किया था।
यह भी पढ़ें: मलयालम vs हिंदी की बहस के बीच मोहनलाल ने की ‘दृश्यम 3’ की तारीफ
पांचवे दिन फिल्म ने 19.50 करोड़ का बिजनेस किया था। छठे दिन 15.50 करोड़, सातवें दिन 13 करोड़, आठवें दिन 14.50 करोड़, नौवें दिन 26.50 करोड़, दसवें दिन 22.50 करोड़, 11वें दिन 6 करोड़ और 12वें दिन फिल्म ने 8.50 करोड़ की कमाई की है।
‘दृश्यम 3’ ने अजय देवगन की ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के 279.59 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली यह अजय देवगन की पहली फिल्म भी है।
