फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने सिर्फ 9 दिनों में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अजय देवगन की फिल्म ने हनुमान अंश के कलेक्शन रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म हनुमान अंश ने 65 दिनों में 431 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि दृश्यम 3 ने सिर्फ 9 दिनों में 446 करोड़ रुपये कमा लिए।
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म हैं जो एक मर्डर मिस्ट्री का तीसरा पार्ट है। फिल्म ने शुरुआती दिनों में काफी शानदार कलेक्शन किया था। 5वें दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट भी देखी गई, इसके बाद फिल्म ने धीरे धारे रफ्तार पकड़ी।
‘दृश्यम 3’ का 9वें दिन का कलेक्शन
‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने 9वें दिन 14903 शो से 26.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 343.80 करोड़ रुपये और नेट कमाई 286.50 करोड़ रुपये हो गई है।
वहीं, विदेशों में फिल्म ने 9वें दिन 8 करोड़ रुपये कमाए। इससे विदेशों में फिल्म की कुल कमाई 103 करोड़ रुपये हो गई है। इस तरह भारत और विदेशों को मिलाकर सिर्फ 9 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 446.80 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Day 3: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग वीकेंड पर जड़ा रिकॉर्ड, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
‘हनुमान अंश’ का 65वें दिन कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ ने 65वें दिन 2773 शो से कुल 2.45 करोड़ रुपये की कमाई की। इसमें हिंदी वर्जन से 1.20 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन से 1.25 करोड़ रुपये आए। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 391.60 करोड़ रुपये और नेट कमाई 331.63 करोड़ रुपये हो गई है।
वहीं, विदेशों में फिल्म ने 65वें दिन 20 लाख रुपये कमाए। इससे विदेशों में फिल्म की कुल कमाई 40.25 करोड़ रुपये हो गई है। इस तरह भारत और विदेशों को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई 431.85 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
दोनों फिल्मों में कितनी बढ़ोतरी
इस बार फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कहानी मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रीमेक नहीं है। ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म के कलेक्शन में सीधा 82.8 प्रतिशत का जंप देखा गया। फिल्म ने सीधा लंबी छलांग मारते हुए ये कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें- Box Office: ‘हनुमान अंश’ का जादू 2 महीने बाद भी कायम, ‘द वन’ ने नानी की ‘द पैराडाइज’ को दी मात, कमाए इतने करोड़
रिलीज के 65वें दिन भी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 104.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 431.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। क्योंकि फिल्म का पूरा बजट 2 करोड़ रुपये से भी कम था तो फिल्म का मुनाफा कई गुना ज्यादा है।
