अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने टिकट खिड़कियों पर बड़ी ओपनिंग की थी और यह रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के महज पांच दिनों में ही फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. ये ‘ दृश्यम 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन से भी ज्यादा है।
दृश्यम 3 ने कमाए करोड़ों
‘दृश्यम 3’ ने अजय देवगन को उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के लिए एडवांस बुकिंग 27 सितंबर को शुरू हुई थी। फिल्म ने रिलीज से पहले ही 27 करोड़ रुपये कमा लिए थे। अपने पहले दिन इसने पूरे भारत में 66.75 करोड़ रुपये नेट कमाए।
इसी के साथ यह किसी हिंदी फिल्म की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई। फिल्म ने शनिवार को 53.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। उसके बाद रविवार को इसकी कमाई में 61 करोड़ रुपये तक उछाल आया। फिल्म ने सोमवार को पहली बड़ी गिरावट भी देखी। इसने 21 करोड़ रुपये कमाए, जो रविवार के कलेक्शन से लगभग 65.6% कम है।
‘दृश्यम 3’ के कलेक्शन में अगले दो दिनों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। इसने मंगलवार को 19.50 करोड़ रुपये और बुधवार को 15.50 करोड़ रुपये कमाए। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने गुरुवार को 13 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 245.50 करोड़ रुपये हो गया।
इसके साथ ही ‘दृश्यम 3’ ने ‘दृश्यम 2’ के लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. ‘दृश्यम 2’ ने 239.67 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।
क्या है दृश्यम 3 की कहानी?
अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के रोल में वापस आए हैं। ‘दृश्यम 2’ में अपने परिवार की रक्षा करने के बाद, विजय को ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ में एक और चुनौती का सामना करना पड़ता है। फिल्म अतीत के अपने राज छिपाए रखने के विजय सलगांवकर की कोशिशों पर आधारित है।
तीसरी फिल्म ‘दृश्यम 2’ की कहानी को आगे बढ़ाती है और विजय के सफर को उसके अंतिम अध्याय तक ले जाती है। पिछली फिल्मों में, वह पुलिस से एक कदम आगे रहने में कामयाब रहा था। हालांकि इस बार उसके सावधानी से बनाए गए प्लान का इम्तिहान होता है।
और पढ़ें: नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन करने पहुंचीं पत्नी, चेहरे पर दिखा दर्द, फूट-फूटकर रोए दोस्त
ध्यान देने वाली बात ये भी है कि अजय देवगन की पिक्चर, मोहनलाल की मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ का सीधा रीमेक नहीं है। दोनों फिल्मों की कहानी अलग है। ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन, जयदीप अहलावत, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव ने काम किया है।
