Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने शुरूआत में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2 दिन में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। बाद में फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखी गई। इसके बावजूद फिल्म ने करीब 366 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ‘दृश्यम 3’ साल 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

यह भी पढ़ें- ‘सिर्फ बारह मन लकड़ी लगेगी’, मौत से पहले नाना पाटेकर ने अपने अंतिम संस्कार पर की थी बात

छठे दिन फिल्म दृश्यम 3 की कमाई

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार भले ही धीमी हो गई लेकिन फिल्म ने छठे दिन भारत में 15.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इस दौरान फिल्म के कुल 15972 शो हुए।

इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 279 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि अब तक की नेट कमाई 232.50 करोड़ रुपये हो चुकी है।

वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने छठे दिन 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही विदेशों में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 85 करोड़ रुपये हो गई है।

साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 364 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। जिससे यह 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। हालांकि, यह 425.52 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली हनुमान अंश से अभी पीछे है। ‘हनुमान अंश’ के आगे फिल्म अभी भी काफी पीछे है लेकिन रेस से बाहर नहीं है।

यह भी पढ़ें- Manisha Koirala On Nana Patekar: नाना की मौत से शोक में डूबी मनीषा, 90 के दशक की सबसे मशहूर लव स्टोरी की दास्तान

अजय देवगन का अगले पार्ट पर बयान

भले ही फिल्म के तीसरे पार्ट को इस हिंदी फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट बताया गया था, लेकिन अजय देवगन ने इसके भविष्य की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया है। हाल ही में उन्होंने कहा, ‘फिलहाल यह इसका निष्कर्ष है,’ हालांकि साथ ही यह भी जोड़ा कि वह भविष्यवाणी नहीं कर सकते कि आगे क्या होगा।

जब उनसे इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी के एक और पार्ट आने की संभावना को लेकर सवाल किया गया, तो अजय देवगन ने इसे सीधे तौर पर नकारा नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया, ‘फैसला यही है कि यही इसका निष्कर्ष है… फिलहाल।’