अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल करती दिख रही थी। रिलीज के बाद से फिल्म के कलेक्शन पर सभी की नजरें बनी हुई हैं। पांचवें दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने मिली है। 9.5 प्रतिशत गिरावट के साथ अजय देवगन की फिल्म ने सिर्फ 19 करोड़ रुपये की कमाई की है।

हालांकि फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है लेकिन वीकेंड और पहले सोमवार के कलेक्शन पर मेकर्स की जिस तरह की नजर थीं, फिल्म वो करने में असफल दिखाई दी।

यह भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की ‘तू है मेरी किरण’ का ट्रेलर रिलीज, शादी के बाद पहली बार शेयर करेंगे स्क्रीन

पांचवें दिन फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कमाई

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी। फिल्म ने 16075 शोज से 19.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 259.80 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 216.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने पांचवें दिन 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 81.50 करोड़ रुपये हो गया है।

9.5% की गिरावट के बावजूद फिल्म ने कमाए 19 करोड़

भारत और ओवरसीज की कमाई को मिलाकर ‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 341.30 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन करीब 9.5 प्रतिशत की गिरावट देखने के बाद सिर्फ 19 करोड़ रुपये कमाए। साथ ही फिल्म के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई है। फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म देखने सिनेमाघर पहंचे दर्शक

वीकेंड पर फिल्म देखने के लिए अच्छी मात्रा में दर्शक सिनेमाघर पहुंचे। 56 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ फिल्म ने पहले संडे को 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले सोमवार और मंगलवार को फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में करीब 24-25 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी गई और फिल्म ने 19-21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

यह भी पढ़ें- संजय दत्त के बचाव में आए शेखर सुमर, ‘देश में शांति’ विवाद पर बोले- बदनाम मत करो

नहीं आएगा ‘दृश्यम 3’ का अगला कोई पार्ट

अजय देवगन ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दो अहम बातें शेयर की थीं। उन्होंने साफ किया कि यह फिल्म मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ का रीमेक नहीं है, बल्कि इसकी कहानी बिल्कुल नई और ओरिजिनल होने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह फिल्म फ्रेंचाइजी की आखिरी किस्त होगी।