2 महीनों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ को कड़ी टक्कर देने अजय देवगन की फिल्म’ ‘दृश्यम 3’ आ चुकी है। दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। दूसरे दिन फिल्म की दहाड़ बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने मिल रही है। ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन 177 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

पहले ही दिन 95 करोड़ कमाने वाली ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अच्छी बढ़त बनाई हुई है। वहीं ‘हनुमान अंश’ भले ही ‘दृश्यम 3’ के आगे थोड़ी पीछे हटती दिखी लेकिन उसकी कमाई में भी लगातार बढ़तरी देखने मिल रही है।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनिंग ‘दृश्यम 3’, पहले ही दिन 95 करोड़ की कमाई

‘दृश्यम 3’ का दूसरे दिन का कलेक्शन

फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन 53.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई दर्ज की, जो 16868 शोज से हासिल हुई। इसके साथ भारत में फिल्म का अब तक का ग्रॉस कलेक्शन 138.60 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 115.50 करोड़ रुपये हो गया है।

विदेशों में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दिन 20 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 38.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

दुनियाभर में कितनी कमाई

यानी सिर्फ दो दिनों में दृश्यम 3 ने वर्ल्डवाइड 177 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। पहले दिन के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में 13.7% की गिरावट भी देखी गई लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने 53 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।

पहले दिन फिल्म के लिए थिएटर्स में 60.1 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी देखी गई और दूसरे दिन ये गिनती घटकर 48.1 प्रतिशत हो गई। ओवरऑल भारत में फिल्म 115 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- यूट्यूब की कमाई से अर्चना पूरन सिंह के परिवार ने खरीदा एक और आलीशान विला, देखें अंदर की तस्वीरें

फिल्म ‘हनुमान अंश’ का 58वें दिन क्या हाल

‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 58वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी। फिल्म ने 1339 शोज से 2.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 379.96 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 321.73 करोड़ रुपये हो गया है।

वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 58वें दिन 0.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 39.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इन आंकड़ों के साथ ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 419.46 करोड़ रुपये हो चुका है।

फिल्म ‘दृश्यम 3’ को भले ही ये रिकॉर्ड तोड़ने में ज्यादा समय ना लगे लेकिन ‘हनुमान अंश’ की कामयाबी और मुनाफे को टक्कर दे पाएगी या नहीं, ये देखना शानदार होगा।