अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने सच में बड़े पर्दे पर कमाल कर दिया है। ये फिल्म इस साल की कुछ चुनिंदा बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म ने 520 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बहुत से कारण हैं, कमाल बात ये भी है कि फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं और भारी गिरावट के बावजूद ‘दृश्यम 3’ ने ये आंकड़ा पार किया है।

15वें दिन ‘दृश्यम 3’ की कमाई में करीब 29.4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई लेकिन फिल्म ने भारत में 402 करोड़ रुपये का कलेक्शन पूरा किया। जानिए ‘दृश्यम 3’ का 15वें दिन का कलेक्शन…

दृश्यम 3 का 15वें दिन कलेक्शन

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कमाई में 15वें दिन गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को भारत में 4157 शोज से 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल ग्रॉस कमाई 402.65 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि नेट कलेक्शन 336 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- ‘हमारे सुपरस्टार को इस तरह…’ मोहनलाल के कॉस्ट्यूम डिजाइनर का आरोप, Jailer 2 में काटे गए उनके तीन सीन

वहीं, विदेशों में भी ‘दृश्यम 3’ ने 15वें दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 117.50 करोड़ रुपये हो गया है। भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 520.15 करोड़ रुपये हो गया है। ये कलेक्शन गिरावट के बाद है।

इन फिल्मों से मिला बड़ा फायदा

‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई जिसका पूरा फायदा ‘दृश्यम 3’ को मिला। गांधी जयंती पर ‘उड़ता तीर’ की रिलीज टलने से ‘दृश्यम 3’ को फायदा मिला है।

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म अब 23 अक्टूबर को रिलीज होगी। हालांकि, ‘जेलर 2’ के हिंदी वर्जन और ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ समेत दूसरी फिल्मों से ‘दृश्यम 3’ को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Ranabaali X Review: रश्मिका-विजय देवरकोंडा की ‘रणबाली’ फेल, गानों से लेकर क्रिंज एक्टिंग से दर्शक नाखुश

विजय सलगांवकर की कहानी ने किया कमाल

फिल्म ‘दृश्यम 3’ का पूरा बजट सिर्फ 80 से 110 करोड़ रुपये के बीच का बताया गया था। अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ मलयालम ‘दृश्यम’ का हिंदी रीमेक थी। फिल्म के पहले 2 पार्ट मलयालम फिल्म का पूरा रीमेक थे लेकिन ‘दृश्यम 3’ को हिंदी में पूरी तरह से अलग और नया रखा गया है। दर्शकों को विजय सलगांवकर की कहानी काफी पसंद आ रही है। इसका नतीजा साफतौर पर फिल्म के कलेक्शन पर देखने मिल रहा है।