Do Deewane Seher Mein trailer: सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म “दो दीवाने सहर में” का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। मार-धाड़ और वायलेंस फिल्मों के बीच इस फिल्म का ट्रेलर एक सुकून देता है। इस फिल्म में एक यंग कपल की कहानी है जो अरेंज मैरिज के जरिए मिलते हैं मगर अलग-अलग पर्सनैलिटी होने की वजह से दोनों की नहीं बनती है।
जहां मृणाल के किरदार का नाम रश्मि है जो अपनी बॉडी इमेज और लाइफ को लेकर स्ट्रगल कर रही है वहीं शशांक जिसका किरदार सिद्धांत निभा रहे हैं उसे श बोलने में दिक्कत होती है। इस वजह से वो बॉस से भी डांट खाता है।
ट्रेलर में आगे दिखाते हैं कि शशांक, रोशनी को शादी के लिए प्रपोज करता है मगर वो तैयार नहीं होती है। ये रिश्ता किस मोड़ तक पहुंचेगा इसका खुलासा तो फिल्म में ही होगा। मगर ट्रेलर खूबसूरत और हार्ट टचिंग है, ये सॉफ्ट सी लव स्टोरी है जो बड़े पर्दे पर काफी दिनों से मिसिंग है।
फिल्म में इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयेशा रज़ा और विराज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म के निर्देशक हैं रवि उद्यावर, जिन्होंने पहले श्रीदेवी की ‘मॉम’ और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘युध्रा’ जैसी फिल्में बनाई हैं।
Also Read: Border 2 OTT Release: जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी सनी देओल की फिल्म
सिद्धांत चतुर्वेदी को करण जौहर की ‘धड़क 2’ में तृप्ति डिमरी के साथ काम करने के बाद आलोचनात्मक सराहना मिली थी। उनकी अगली फिल्म विकास बहल की ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ भी आने वाली है। मृणाल ठाकुर आखिरी बार अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आई थीं। उनके पास तेलुगु फिल्में ‘डकैट: ए लव स्टोरी’ और ‘AA22xA6’ हैं। इसके अलावा हिंदी फिल्मों में ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ और ‘पूजा मेरी जान’ शामिल हैं।
