बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपनी शादी के बारे में एक खुलासा किया है। साल 2021 में एक्ट्रेस दीया मिर्जा नें बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी कर ली थी। ये एक इंटीमेट शादी थी जो काफी करीबी लोगों की मौजूदगी में की गई थी।
शादी के करीब 5 साल बाद एक्ट्रेस का कहना है कि वो वैभव से कभी शादी नहीं करतीं अगर उनकी सौतेली बेटी समायरा मना कर देती। दीया मिर्जा का कहना है कि समायरा की मंजूरी उनकी शादी के लिए काफी मायने रखती थी, जिससे वो अपने और वैभव के रिश्ते को आगे ले जा पाए।
यह भी पढ़ें- ‘मानसिक रूप से पीड़ित’, इम्तियाज अली ने बुर्का और पर्दा पहनने वाली औरतों पर दिया बड़ा बयान
टाइम्स इंटरटेनमेंट से बातचीत के दौरान दीया मिर्जा ने बताया कि वैभव रेखी ने उनके रिश्ते की शुरुआत से ही अपनी बेटी समायरा को हर फैसले में शामिल रखा। उन्होंने कहा, ‘वैभव ने शुरुआत से ही समायरा को यह तय करने का मौका दिया कि क्या वो मुझे अपनी जिंदगी और परिवार का हिस्सा बनाना चाहती है। उसकी राय हमारे लिए सबसे ज्यादा मायने रखती थी।’
सौतेली बेटी की मंजूरी बेहद जरूरी थी
दिया ने आगे कहा कि अगर उस समय समायरा ने उन्हें स्वीकार नहीं किया होता या उनके बीच असहजता महसूस होती, तो शायद वो इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ातीं। उन्होंने कहा, ‘अगर शुरुआती दिनों में समायरा ने मुझे अपनाने से इनकार कर दिया होता या हमारे बीच तालमेल नहीं बनता, तो मैं वैभव के साथ शादी तक नहीं पहुंचती। मेरे लिए समायरा का स्वीकार करना ही इस रिश्ते की सबसे बड़ी नींव था।’
शादी से पहले प्रेग्नेंट थी दीया मिर्जा
बता दें कि दीया मिर्जा और वैभव रेखी दोनों के लिए ही ये उनकी दूसरी शादी थी। दीया मिर्जा ने इससे पहले साल 2014 में निर्माता साहिल सांघा से शादी की थी और साल 2019 में उनका तलाक हो गया था। बाद में दीया मिर्जा की मुलाकात वैभव रेखी से हुई और दोनों ने परिवार की मंजूरी के बाद फरवरी साल 2021 में शादी कर ली। शादी के कुछ महीने बाद मई में दीया और वैभव ने अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिया मिर्जा जल्द ही नेटफ्लिक्स की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘इक्का’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और अक्षय खन्ना भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
