दिया और बाती हम से मशहूर हुईं एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने अपने बेटे की शक्ल दिखाने के साथ ही उसका नाम बताया है। फाइनली उनके फैंस को बच्चे की शक्ल नजर आई है। संध्या राठी ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चे को नाम सोहम रखा है। फोटो को उन्होंने अपने पति और बेटे के कोलाज में इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दीपिका ने आखिरी बार अपने बेटे की तस्वीर को 20 जून को शेयर किया था। यानी कि बेटे के जन्म के ठीक एक महीने बाद। उस फोटो में एक्ट्रेस ने उसे गोद में पकड़ा हुआ था लेकिन उसका चेहरा मां के कंधे की वजह से छुपा हुआ था।
अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान दीपिका फैंस के लिए लगातार अपना तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। हालांकि दो महीने बाद उन्होंने अपने बेटे की शक्ल दिखाई है। दीपिका ने अपने पति के साथ बेटे की तस्वीर की तुलना की है। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- अपने बेटे की तस्वीर को शेयर करने को लेकर मैं थोड़ी उलझन में थी क्योंकि मैं दोनों को लेकर बहुत पजेसिव हूं और इसी वजह से मैंने सोहम की फोटो को अपलोड नहीं किया था। लेकिन मैं अपने पागलपन से बाहर आने की कोशिश कर रही थी और आज जब मैंने इस तस्वीर को क्लिक किया तो मैं काफी हैरान रह गई। मुझे इस कोलाज को आप सभी के साथ शेयर करने की गट फीलिंग आई। निश्चित रूप से सोहम अपने पिता रोहित राज गोयल की तरह दिखता है।
बता दें कि जन्म के बाद से ही एक्ट्रेस के फैंस उनके बेटे की झलक देखना चाहते थे। सभी की यह इच्छा उन्होंने पूरी भी कर दी है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो अपने बेटे को बाहों में लिए नजर आ रही हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन दिया- बेबी आज एक महीने का हो गया है। आप सभी का शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। एक मां होना फुल टाइम जॉब है जिसे इस समय मैं फिलहाल काफी एंज्यॉय कर रही हूं। बेबी, मम्मा और पापा आप सभी से प्यार करते हैं।

