scorecardresearch

Pathaan के ‘बेशरम रंग’ गाने के लिए क्यों चुना गया भगवा रंग? सिद्धार्थ आनंद ने बताई वजह, बोले- आपत्तिजनक नहीं दिखाया तो डरना क्यों…

‘पठान’ फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में विवादित गाने बेशरम रंग में भगवा बिकिनी को चुनने की वजह का खुलासा किया है।

Pathaan Controversy, Shahrukh Khan
पठान (image: instagram)

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म रिलीज से पहले से ही काफी विवादों में रही थी। गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी जिसे लेकर हिंदू संगठनों ने सड़कों पर जमकर हंगामा किया था। फिल्म के कई सीन पर सेंसर बोर्ड ने भी कैंची चलाई थी।

हालांकि इस पर फिल्ममेकर्स की कभी कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई। अब फिल्म के डायरोक्टर सिद्धार्थ आनंद ने पहली बार भगवा बिकिनी विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। सिद्धार्थ ने कहा कि उन्हें पता था कि वो कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं इसलिए डरने का तो सवाल नहीं उठता था। भगवा रंग चुनने के पीछे कुछ भी खास वजह नहीं थी।

सिद्धार्था आनंद ने भगवा बिकिनी चुनने की बताई वजह

दरअसल हाल ही में सिद्धार्थ आनंद News18 राइजिंग इंडिया समिट में शामिल हुए इस दौरान उन्होंने भगवा बिकिनी पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। सिद्धार्थ ने कहा कि ‘हम स्पेन में थे। इस गाने की शूटिंग के लिए। यह रंग चुनने के पीछे कोई खास वजद नहीं थी। ये रंग देखने में अच्छा लग रहा था इसलिए इसे कॉस्ट्यूम में शामिल कर लिया था। हमने इसे लेकर कभी कोई विचार नहीं किया। शूटिंग के बैकग्राउंड में धूप थी, घास भी हरा था। इसके अलावा पानी भी बिल्कुल नीला था। इस बैकग्राउंड में भगवा रंग ज्यादा शूट कर रहा था। हमने यही सोचा कि जब ऑडियंस इसे देखेगी तो समझ जाएगी कि इसके पीछे इरादा बिल्कुल गलत नहीं था।’

कुछ गलत नहीं किया डरना क्यों- सिद्धार्थ

फिल्ममेकर ने आगे कहा कि फिल्म की रिलीज से पहले काफी विवाद हुआ। लेकिन हमे पता था कि हमने कुछ भी आपत्तिजन की नहीं किया है। फिल्म से जुड़े सभी मेंबर्स इसलिए इस पूरे विवाद पर चुप ही रहे। फिल्म को लेकर ऐसे ही शोर मचाया जा रहा था।

बेशरम रंग को लेकर क्यों हुआ विवाद?

बता दें कि फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में नजर आए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से अधिक की कमाई की वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग को लेकर रिलीज से पहले काफी विवाद देखने को मिला था। यही नहीं देश के कई इलाकों में फिल्म को बायकॉट ट्रेंड का भी सामना करना पड़ा था।

पढें मनोरंजन (Entertainment News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 01-04-2023 at 13:02 IST