बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद ओटीटी पर 3 घंटे 44 मिनट की फिल्म का एक तरफा राज देखने को मिल रहा है। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर को दुनियाभर में सराहा गया। फिल्म के गाने का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हो चुका है। दर्शकों और क्रिटिक्स से फिल्म को लगातार सरहाना मिली, लेकिन अब एक डायरेक्टर के बयान ने सभी को हैरानी में डाल दिया है। दरअसल, इस मशहूर निर्देशक का कहना है कि धुरंधर घिनौनी फिल्म हैं। आइए उनका पूरा बयान विस्तार से जानते हैं।

धड़क 2 की डायरेक्टर शाजिया इकबाल का हालिया पोस्ट चर्चा में आ गया है, जिसे सीधे तौर पर धुरंधर से जोड़कर देखा जा रहा है। शाजिया के बारे में बता दें कि उन्होंने अपने करियर में बेबाक और धड़क 2 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। अब उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म का नाम लिए बिना आलोचना से भरा एक नोट लिखा है।

शाजिया इकबाल ने बिना नाम लिए की ‘धुरंधर’ की आलोचना

इंडस्ट्री की चर्चित डायरेक्टर में से एक शाजिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नाम लिए बगैर लिखा, ये कितनी डरावनी फिल्म है। नफरत और हिंसा फैलाना इस फिल्म के डीनएए में है। उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए आगे टिप्पणी करते हुए कहा, लेकिन ये एक अच्छी बनी हुई फिल्म है ना गाइज… कुछ कूल बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ। बहुत शानदार काम इंडस्ट्री के ब्रोज।

Director Shazia Iqbal

यह भी पढ़ें: The 50 Show: फराह खान का शो टीवी पर आज देगा दस्तक, मोटी प्राइज मनी के लिए आपस में टकराएंगे 50 कंटेस्टेंट्स

शाजिया ने भले ही फिल्म का नाम ना लिया हो, लेकिन पोस्ट के बैकग्राउंड में धुरंधर का हिट गाना Fa9la लगा दिया। इससे हर किसी को साफ पता चल गया कि डायरेक्टर बिना नाम लिए रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म का जिक्र ही कर रही हैं। संभावना है कि उनकी इस पोस्ट पर विवाद भी खड़ा हो सकता है, क्योंकि धुरंधर मूवी की सराहना करने वालों की संख्या कम नहीं रही है। गौर करने की बात है कि डायरेक्टर का पोस्ट उस समय सामने आया है, जब फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया, और इसने आते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली।