Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim: दीपिका और शोएब ‘ससुराल सिमर का’ से एक दूसरे के साथ हैं। पहले वह एक साथ काम करते थे और इसी बीच दोनों के बीच प्यार हुआ, जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली। दोनों फिलहाल शो में तो नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन फैंस के लिए वह सोशल मीडिया पर लाइव आते हैं और उनसे ढेर सारी बातें करते हैं। इसके साथ वह यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। हाल ही में इस कपल ने अपने आने वाले बच्चे की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है।
वह जल्द ही अपने परिवार में एक नये सदस्य का स्वागत करने वाले हैं, लेकिन इससे पहले उन्होंने अपने जीवन में हर वो चीज हासिल कर ली है, जिसके वह हकदार हैं। हम बात कर रहे हैं उनके आलीशान लाइफस्टाइल की। हाल ही में दोनों ने नए फ्लैट से लेकर आलीशान गाड़ी खरीदी है। हम आपको दीपिका और शोएब की हाल ही में किए गए महंगे खर्चों के बारे में बताने जा रहे हैं।
शानदार घर
शोएब ने हाल ही में अपने व्लॉग में बताया कि कपल ने हाल ही में अपने रहने के लिए नया फ्लैट खरीदा है। उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपने घर के बगल में ही 3 बीएचके ले लिया है। पहले ही उनके 2 बीएचके था और अब उनके पास कुल 5 कमरों का घर हो गया है। जहां वह अपने परिवार के साथ खुशी से रहेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि इस घर को खरीदने के लिए वह लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
नई कार
शोएब और दीपिका ने कुछ दिनों पहले ही नई कार खरीदी है। जिसका कारण दीपिका की सेहत है। शोएब ने बताया था कि डॉक्टर ने दीपिका को बेड रेस्ट बताया है और कोई एमरजेंसी में ही बाहर जाने को कहा है। अगर वह कार से जाएं तो उसकी स्पीड भी बहुत कम होनी चाहिए और उन्हें झटके न लगे। इस वजह से उन्होंने हाई-एंड कार ले ली है।
रेनोवेटेड किचन
दीपिका ने कुछ समय पहले अपनी नई मॉड्यूलर किचन भी दिखाई थी, जिसमें नए उपकरणों और काफी खूबसूरत अलमारियां हैं। इसके अलावा शोएब अपने माता-पिता वाला मकान भी रेनोवेट करा रहे हैं।