एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले एक साल से लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दूसरी इम्यूनोथेरेपी सेशन कराया और फैंस को इसकी जानकारी दी। दीपिका ने बताया कि उनकी बीमारी का सबसे ज्यादा भावनात्मक असर उनके बेटे रुहान पर पड़ा है।

अपने लेटेस्ट व्लॉग में शोएब इब्राहिम ने दीपिका की सेहत को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि दीपिका की दूसरी इम्यूनोथेरेपी इंफ्यूजन होने वाली है। शोएब ने कहा कि इलाज के दौरान उन्हें दीपिका को अस्पताल में छोड़कर घर लौटना पड़ सकता है ताकि वह बेटे रुहान के साथ रह सकें।

शोएब ने कहा, “आज दीपिका का दूसरा इंफ्यूजन है और हम उसके लिए जा रहे हैं। रुहान भी आज काफी चिड़चिड़ा था। पिछले एक महीने से वह दीपिका के साथ ज्यादा रहा है। अगर दीपिका का इंफ्यूजन रात तक चलता है, तो मैं वापस घर जाकर रुहान के साथ रहूंगा।”

यह भी पढ़ें: ‘इम्यूनोथेरेपी शुरू हो गई है’, क्या अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की होगी एक और सर्जरी, शोएब इब्राहिम ने बता दिया सच

इस पर दीपिका ने कहा, “इस एक महीने में रुहान भावनात्मक रूप से काफी कमजोर हो गया है। उसने इतने दिनों तक घर को खाली देखा, जिसका उस पर असर पड़ा। उसे बहुत अकेलापन महसूस हुआ। जब हमने उसे बताया कि आज हमें जाना है, तो वह बिल्कुल तैयार नहीं था। सुबह से ही वह हमें जाने से मना कर रहा था। लेकिन हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम दोनों में से कोई एक हमेशा उसके साथ रहे।”

पहले भी बेटे को समय न दे पाने का जताया था दुख

कुछ महीने पहले भी दीपिका ने अपनी बीमारी की वजह से बेटे को समय न दे पाने का दर्द साझा किया था। अप्रैल में अपने एक व्लॉग में उन्होंने कहा था,”मेरे मन में बहुत सारी बातें चलती रहती हैं। मेरी बीमारी की वजह से शोएब पर भी बहुत सारी जिम्मेदारियां आ गई हैं। कई बार मैं रुहान को समय नहीं दे पाती। जिन दिनों मुझे बहुत थकान होती है, मैं सिर्फ सोती रहती हूं। अगर मैं अस्पताल में होती हूं, तो रुहान के साथ नहीं रह पाती। जब आप बीमार होते हैं, तो आपकी दिनचर्या, प्राथमिकताएं और शरीर की जरूरतें सब बदल जाती हैं। शरीर को आराम की जरूरत होती है।”

यह भी पढ़ें: ‘यही जिंदगी है पता नहीं…’, लिवर कैंसर के बाद दीपिका कक्कड़ को डिटेक्ट हुआ था 13 एमएम का सिस्ट, बेटे को लेकर चिंतित हुई अभिनेत्री

शोएब इब्राहिम ने पिता की सेहत पर भी दिया अपडेट

मंगलवार को शोएब इब्राहिम के पिता 37 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद घर लौट आए। उन्हें 23 मई को ब्रेन हैमरेज होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अपने व्लॉग में शोएब ने कहा, “हम एक महीने और सात दिन बाद पापा को घर लेकर जा रहे हैं। उनकी तबीयत पहले से बेहतर है, लेकिन अभी भी हमें बहुत सावधानी बरतनी होगी। मैं भगवान का बहुत शुक्रगुजार हूं कि पापा घर लौट रहे हैं। उनके शरीर का दायां हिस्सा बाएं हिस्से की तुलना में बेहतर प्रतिक्रिया दे रहा है।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो शोएब इब्राहिम का नया गाना ‘तू साथ नहीं’ 29 जून को रिलीज हुआ था। वहीं दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपने अपैरल ब्रांड और यूट्यूब कंटेंट पर ध्यान दे रही हैं। दीपिका की हेल्थ को लेकर पुराने अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…