टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने 6 अगस्त को अपना 40वां जन्मदिन परिवार के साथ घर पर सादगी से मनाया। इस खास मौके पर उनके पति शोएब इब्राहिम ने उन्हें इंस्टाग्राम पर बेहद प्यारे तरीके से विश किया। साथ ही दीपिका के जन्मदिन के जश्न की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में उनके बेटे रुहान की भी प्यारी झलक देखने को मिली।
यह भी पढ़ें- ‘उसे पता है उसका क्या भविष्य है’, शगुफ्ता अली ने दीपिका कक्कड़ पर दिया बयान, बोलीं- मत देखिए उनका व्लॉग
तस्वीरों के साथ शोएब ने दीपिका के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा, जिसमें उन्होंने उन्हें “फाइटर” बताया। उन्होंने उन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे फाइटर। तुमने मुझे सिखाया है कि असली हिम्मत कभी हार न मानने में होती है। आज इस खास दिन पर अल्लाह से बस यही दुआ है कि वह तुम्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे। बाकी तुम्हें खुश रखना मेरी जिम्मेदारी है।”
इन तस्वीरों में अपने बेटे रुहान के साथ दीपिका काफी खुश नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपना ये खास दिन अपने परिवार वालों और खास लोगों के साथ सेलिब्रेट किया। फैंस उनके इस पोस्ट पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
दीपिका कक्कड़ पिछले साल स्टेज 2 लिवर कैंसर हुआ था। इसके इलाज के लिए उनकी लंबी सर्जरी भी हुई थी। बाद में उनके पेट में गांठ भी हो गई थी। इन सब हालातों के बीच एक्ट्रेस ने काफी हिम्मत दिखाई थी।
14 घंटे लंबी चली सर्जरी के बाद एक्ट्रेस के शरीर में आयरन की काफी कमी हो गई थी। दीपिका और शोएब अपने व्लॉग्स के जरिए लगातार फैंस को उनके इलाज और रिकवरी से जुड़ी हर अपडेट साझा करते आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘झोली खाली है हमारी’, पति शोएब इब्राहिम के बर्थडे पर इमोशनल …
दीपिका अपने व्लॉग्स, लाइफस्टाइल, धर्म परिवर्तन और बयानों के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। जब से उन्होंने शोएब इब्राहिम से शादी की है, उसके बाद एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने फरवरी 2018 में भोपाल में शादी रचाई थी। शादी के करीब पांच साल बाद, जून 2023 में दोनों ने अपने बेटे रूहान का स्वागत किया।
शोएब और दीपिका की पहली मुलाकात साल 2011 में टीवी शो ससुराल सिमर का के सेट पर हुई थी। इस शो में दोनों ने सिमर और प्रेम के किरदार निभाए थे और ऑनस्क्रीन पति-पत्नी की भूमिका निभाते-निभाते उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।
