‘चरित्र बनाने में पूरा जीवन लग जाता है’, निरहुआ ने शेयर की PM मोदी संग सेल्फी, तो आने लगे लोगों के ऐसे कमेंट्स
हाल ही में निरहुआ ने एक और पोस्ट किया है जिसमें निरहुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी और निरहुआ फोटो में खिलखिलाते दिख...

Nirahua: भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आए दिन अपने फैंस से सोशल मीडिया के माध्यम से इंटरएक्ट करते रहते हैं। तस्वीरों के जरिए दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपने चाहने वालों को अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं। हाल ही में निरहुआ ने एक और पोस्ट किया है जिसमें निरहुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी और निरहुआ फोटो में खिलखिलाते दिख रहे हैं।
निरहुआ के हाथ में फोन है जिससे वह सेल्फी ले रहे हैं और पीएम मोदी स्माइल कर रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए निरहुआ ने कैप्शन में लिखा- ‘तारीफ चरित्र कि हो तो ज्यादा बेहतर है! चित्रों की नहीं क्योंकि चित्र बनाने में कुछ दिन, कुछ समय लगते हैं। चरित्र बनाने में पूरा जीवन। अपनी सुंदरता का आंकलन दर्पण में नहीं। लोगों के हृदय में ढूंढें!’
पीएम मोदी संग निरहुआ की इस तस्वीर को देख कर कई लोगों ने इस पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज मेैं लिखा-लगता है कि मोदी जी एवं निरहुआ जी का कोरोना का गठबंधन हो गया इसलिए दोनों के मास्क गायब हैं। राजन नाम के यूजर ने निरहुआ की तारीफ में लिखा- भैया जी बहुत ही सही लिखा आपने। एलविश नाम के यूजर ने लिखा- चाय हो या चरित्र गिरने के बाद दाग नहीं छूटता है! एक यूजर ने बोला वाह क्या सीन है।
View this post on Instagram
राहुल तिवारी नाम के यूजर ने कहा- तारीफ चरित्र की भी नहीं होती, कर्म की होती है। कर्म सही करिए चरित्र अपने आप सही बनेगा। कर्म बुरा कीजिए चरित्र बुरा बनेगा और कर्म कुछ भी न कीजिए फिर भी चरित्र बुरा बनेगा। बता दें, दिनेश लाल यादव निरहुआ ने साल 2019 में 27 मार्च को लखनऊ में बीजेपी का दामन थामा था।
3 अप्रैल 2019 को उन्हें बीजेपी की तरफ से आजमगढ़, लोकसभा का टिकट मिला था। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ 5 करोड़ 93 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं।
चुनावी हलफनामे के मुताबिक निरहुआ के पास 1 करोड़ 28 लाख रुपए की चल संपत्ति और 4 करोड़ 60 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। इसके अलावा उस वक्त निरहुआ पर 54 लाख रुपए की देनदारी भी थी। इसके अलावा गांव में भी उनकी जमीन है। निरहुआ के पास लगभग एक करोड़ रुपए की कृषि भूमि भी है।