3 जुलाई 2026 को अचानक फिल्म ‘सतलुज’ को रिलीज कर दिया गया, इस फिल्म के सामने आते ही एक बड़ी कंट्रोवर्सी शुरू हो गई। हालांकि फिल्म 2 ही दिन में भारत में बैन भी हो गई। इसके बाद फिल्म के एक्टर दिलजीत दोसांझ इंस्टाग्राम लाइव के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े, जहां उन्होंने फिल्म के बैन होने से लेकर काफी और मुद्दों पर भी बात की। इसी लाइव वीडियो में एक्टर ने बताया कि वह अपनी जीवन पर आधारित एक किताब लिखना चाहते हैं लेकिन लोगों तक वह किताब उनकी मौत के बाद ही सामने आ पाएगी।

यह भी पढ़ें- ‘लिफाफे में मिलती थी फीस, जैसे भिक्षा’, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने पुराने दिन याद करते हुए किया चौंका देने वाला खुलासा

दिलजीत को पहले ही किस बात का डर था

फिल्म ‘पंजाब 95’ का नाम बदलकर उसे ‘सतलुज’ नाम से दर्शकों तक पहुंचाया गया और दो दिन में लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद भी किया। फिल्म को जी5 पर रिलीज किया गया था लेकिन 2 दिन बाद ही फिल्म अनअवेलेबल हो गई। सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने इस बात की चिंता अपने पहले लाइव वीडियो में जाहिर की थी कि शायद ये फिल्म बैन हो सकती हैं।

दिलजीत लिखेंगे अपनी बोयापिक

एक्टर ने बाद में इस बात को याद करते हुए कहा कि जिस बात का डर था वही हुआ। इसके अलावा एक्टर ने अपनी बायोपिक की तरफ एक इशारा करते हुए अपने लाइव में दिलजीत ने कहा-‘मैं मरने से पहले किताब लिखूंगा लेकिन वो मेरे मरने के बाद ही रिलीज होगी, उससे पहले नही। अगर मैंने पहले ये बता दिया तो लोगों ने मुझे जीने नहीं देना हैं।’

उन्होंने साथ ही कहा कि ‘मेरे साथ मेरा परिवार भी है, दोस्त भी हैं, बहुत लोग मेरे साथ काम भी करते हैं। मेरी टीम भी काफी बड़ी है मैं उन सभी को परेशान नहीं करना चाहता।’ सूफी संत मंसूर अल-हलाज का जिक्र करते हुए उन्होंने समझाया कि हर सच को कहने की एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है और फिलहाल वह उस कीमत को चुकाने के लिए तैयार नहीं हैं। दिलजीत की इन भावुक बातों ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है और अब कई लोग उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब उनकी पूरी कहानी दुनिया के सामने आएगी।

यह भी पढ़ें- ‘मेरा मन भर गया है’, गौरव खन्ना से तलाक के बाद दोबारा शादी नहीं करेंगी आकांक्षा चमोला, बोलीं- मैं जिंदगी भर…

कीमत चुकाने के लिए तैयार नहीं दिलजीत

उन्होंने ये बात साफ करते हुए कहा कि ‘अभी मैं इस दुनिया के रंग तमाशे देख रहा हूं, वो मुझे देखने दो। अभी मैं उस कीमत के लिए तैयार नहीं हूं।’ सतलुज विवाद के बाद एक लाइव सेशन के दौरान गायक-अभिनेता ने कहा कि उनकी निजी जिंदगी और मनोरंजन जगत से जुड़ी कई ऐसी कहानियां और सच्चाइयां हैं, जिन पर वह अपने जीवनकाल में खुलकर बात नहीं कर सकते।

बता दें कि फिल्म सतलुज का विवाद बढ़ता ही जा रहा है, कई सेलेब्स भी इस पर आगे बढ़कर अपनी राय दे रहे हैं और फिल्म के लिए सपोर्ट दिखा रहें हैं। फिल्म के बैन हो जाने के बाद एक्टर ने अपने फैंस से गुजारिश करते हुए कहा कि भले ही फिल्म को डाउनलोड करके देखा जाए लेकिन फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचनी चाहिए।