पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इस समय अपने इंस्टाग्राम लाइव के लिए चर्चा में हैं। एक्टर अक्सर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं। उनके फनी इंस्टाग्राम लाइव सेशन्स फनी और मजेदार होते है और उससे जुड़े क्लिप्स काफी वायरल भी हो जाते हैं। हाल ही में सिंगर फिर एक लाइव सेशन के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े और उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। लाइव के दौरान उनसे कॉकरोच जनता पार्टी के बारे में सवाल किया गया और साथ जंतर मंतर पर हुए प्रोटेस्ट पर भी उनकी राय मांगी। इस पर दिलजीत दोसांझ जवाब देने से बचते दिखे। उन्होंने साफ कहा कि उनसे ये सवाल ना किए जाए।

एक फैन ने दिलजीत दोसांझ से कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर सवाल किया। इस पर दिलजीत ने साफ कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते, क्योंकि इन दिनों वह अपने ऑरा टूर में बिजी हैं और इस मामले को फॉलो भी नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ‘विवाद से बचना चाहते थे’, फिल्म ‘ईथा’ के टाइटल विवाद पर एक्टर अनंत जोशी ने दी सफाई, बोले- मेकर्स ने हमेशा…

इसके अलावा सिंगर ने लोगों से अपील की, कि उन्हें राजनीति या किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन से न जोड़ा जाए। दिलजीत ने कहा, “भाई, मुझे इन सब चीजों से दूर ही रखो। मैं एक कलाकार हूं, नेता नहीं। जिंदगी में हर चीज कभी परफेक्ट नहीं हो सकती और दुनिया की हर समस्या भी खत्म नहीं हो सकती।”

दरअसल, भारत में किसान आंदोलन के दौरान दिलजीत दोसांझ ने खुलकर अपनी राय रखी थी, लेकिन इसके बाद वह राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करने से काफी हद तक दूर रहे हैं। पंजाब में आई बाढ़ के राहत कामों के लिए ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में शामिल होने पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इन सभी वजहों के चलते सिंगर प्रोटेस्ट जैसे मामलों से दूरी बना कर रहना पसंद करते हैं। यही बात उन्होंने अपने इंस्टाग्राम लाइव में भी साफ कर दी।

यह भी पढ़ें- ओटीटी पर छाया ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’, 3.5 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार, टॉप 10 ट्रेंडिंग में शामिल

इस लाइव सेशन के दौरान सिंगर से और भी कई मुद्दों पर सवाल किए गए। बातचीत के दौरान एक फैन ने मजाकिया अंदाज में दिलजीत दोसांझ से कहा कि वह डोनाल्ड ट्रंप से बात करके सभी समस्याएं सुलझा दें। फैन की इस मजेदार गुजारिश को सुनकर दिलजीत भी मुस्कुरा पड़े।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिलजीत हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आए। भारत-पाकिस्तान पार्टीशन की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और ये फिल्म अच्छे वर्ड ऑफ माउथ के दम पर 2026 की सफल फिल्मों में शामिल हो गई है।