दिलजीत दोसांझ का 29 अक्टूबर को दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में ‘ऑरा इंडिया टूर’ कॉन्सर्ट हुआ। इस कॉन्सर्ट में 80 हजार लोगों की भीड़ पहुंची। दिलजीत के हर कॉन्सर्ट की तरह इस बार भी ऐसे यादगार पल सामने आए जिसने वहां मौजूद लोगों को एक बार फिर दिलजीत दोसांझ का फैन बनने पर मजबूर कर दिया।
सिंगर ने शो के बाद इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर की। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली का शो करना काफी जरूरी था क्योंकि कई लोग थे जो ये शो रोकने की कोशिश कर रहे थे। आइए जानते हैं दिलजीत दोसांझ को दिल्ली कॉन्सर्ट के 5 यादगार पल
दिलजीत की ग्रैंड एंट्री और लेजर शो
हर कॉन्सर्ट की तरह दिलजीत दोसांझ की इस शो में भी एक शानदार ग्रैंड एंट्री हुई। अपना आईकॉनिक स्टाइल में उन्होंने स्टेज पर एंट्री मारी, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। जेएलएन में हुए ‘ऑरा इंडिया टूर’ कॉन्सर्ट के दौरान एक शानदार लेजर शो भी देखने मिला। जिसमें आसमान में मैं हूं पंजाब और दिलजीत की तस्वीर बनी दिखाई दी।
महिला सुरक्षाकर्मी को लगाया गले
सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह एक महिला सुरक्षाकर्मी के साथ दिखाई दिए। उन्होंने उन्हें सल्यूट करते हुए कहा कि आपकी वजह से ही हम बेफिक्र बैठे है। सिंगर ने महिला सुरक्षाकर्मी से कहा कि मुझे आप में मेरी मां दिख रही है।
यह भी पढ़ें- Diljit Concert Delhi: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में करेंगे परफॉर्म
दिलजीत ने उन्हें गले लगाकर कहा, ‘आपको देखकर ऐसा लगा जैसे स्टेज पर मेरे साथ मेरी मां खड़ी हैं।’ दिलजीत की बात सुनकर महिला सुरक्षाकर्मी काफी खुश हुईं, बाद में दिलजीत ने उन्हें एक गिफ्ट भी दिया।
छोटी सी पंजाबी कुड़ी के साथ स्टेज पर डांस
कॉन्सर्ट की भीड़ में एक छोटी सी बच्ची गाना गा रही थी। पंजाबी सूट, बालों में परांदा लगाए बेहद प्यारी लग रही थी। दिलजीत ने उस बच्ची को स्टेज पर बुलाया, उन्हें गले लगाया और उनके साथ गाना भी गाया। सिंगर ने अपनी लिटिल फैन के लिए इक कुड़ी गाना गाया। जिसे वह बच्ची भी स्टेज पर गुनगुनाती दिखाई दी। ये वीडियो सिंगर की टीम ने शेयर किया।
दिलजीत के कॉन्सर्ट को रोकने की कोशिश
स्टेज पर सिंगर ये कहते दिखाई दिए कि ये पहला शो था जिसे रोकने की पूरी कोशिश की गई। ऐसा हो नहीं पाया। उन्होंने कहा. ‘मैं अभी 20 दिसंबर तक भारत में ही हूं, दिल्ली के बाद अभी बहुत जगह शो होने हैं।’ दिलजीत ने फुल जोश के साथ स्टेज पर कहा,’जिस मां के लाल जैकसन में दम है रोक कर दिखाए।’ इसी के साथ उन्होंने आईकॉनिक थापी मारी और मैं हूं पंजाब गाने को गाकर अपनी बात को पूरा किया। यही बात उन्होंने अपने लाइव में भी कही। शो के लिए कैसे मिली मंजूरी, यहां पढ़ें
कॉकरोच जनता पार्टी और सतलुज पर दिया रिएक्शन
सिंगर ने अपने पिछले राजनीतिक बयानों को लेकर हुए विवाद और आलोचनाओं पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, पंजाबियों को मत सिखाओ कि लड़ाईयां कैसे लड़नी हैं। उन्होंने कहा, ‘जिस फिल्म का स्टेज पर चढ़कर तुम लोग मजाक बना रहे थे, उसके रिलीज के लिए हमने काफी लड़ाई लड़ी है। तुम लोग जसवंत सिंह खालड़ा का और सतलुज फिल्म का मजाक बना रहे थे। हम लोगों ने उसके लिए लड़ाई लड़ी है।’
उन्होंने एंड में कहा, ‘मुझे सब से प्यार है, कोई मुझसे प्यार करे या ना करे, मैं सबसे प्यार करता हूं।’ सिंगर के इस बयान के बाद सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने पोस्ट के जरिए माफी भी मांगी।
80000 लोगों की भीड़ से भरा जेएलएन स्टेडियम सच में देखने लायक था। वो जोश, वो वाइब, वो शानदार शाम वहां मौजूद लोग शायद ही कभी भूल पाएं। दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ दिल्ली के फैंस, दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ, दिल्ली मेट्रो और बुक माय शो को दिल से धन्यवाद कहा।
