साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को लेकर अब एक नया विवाद शुरू हो गया है। ब्रांड मैनेजर कावेरी बरुआ ने हाल ही में स्वीकृति टॉक्स के पॉडकास्ट में बात करते हुए एक्टर और उनकी टीम को लेकर कई दावे किए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अल्लू से मिलने से पहले उन्हें 42 नियमों की एक लिस्ट दी गई, जिसमें क्या करना है और क्या नहीं करना लिखा गया था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ मैनेजर के ऊपर मैनेजर होते हैं। एक बड़ा मैनेजर, फिर उसके नीचे दूसरा और फिर उसके नीचे एक और होता है।

कावेरीया के मुताबिक, वे लोग बहुत सख्त होते हैं। जो लिस्ट उन्हें मिली थी, उसमें एक रूल यह भी था कि सर की आंखों में मत देखिए, हाथ मत मिलाइए। कावेरी के इन दावों के बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ। कई लोगों ने अल्लू अर्जुन को ट्रोल किया। मामले को बढ़ता देख अल्लू की टीम ने चुप्पी तोड़ी और कावेरी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया। वहीं, ‘पुष्पा’ के को-स्टार ने भी इसकी सच्चाई बताई है।

यह भी पढ़ें: Holi 2026: ‘होलिया में गर्दा होई’- होली से पहले रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नया गाना, आते ही छाया

Award Banner

‘पुष्पा’ को-स्टार ने बताई सच्चाई’

अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में राजशेखर ने कहा, “एक नेशनल अवॉर्ड जीत चुके अभिनेता को किसी की पहचान की कमी (आइडेंटिटी क्राइसिस) के लिए नीचे गिराना ठीक नहीं है। मैंने ‘पुष्पा: द राइज’ और ‘पुष्पा: द रूल’ की मेकिंग के दौरान चार साल तक उनके साथ बहुत करीब से काम किया है। शाम के स्नैक्स टाइम में ज्यादातर स्टार्स अपने स्पॉट बॉयज को खाना लाने के लिए भेजते हैं।

लेकिन वह खुद आते थे, प्रोडक्शन बॉयज के साथ बैठते थे और बाकी सबके साथ उसी जगह खाते थे। आप इतने दिल वाले आदमी पर 42 ‘डूज एंड डोंट्स’ की लिस्ट रखने का आरोप कैसे लगा सकते हैं? यह सब बेबुनियाद है। अल्लू अर्जुन सेट पर सबसे मिलते हैं और नमस्ते करते हैं। अगर वह कभी देर से आते हैं, तो वह इसके लिए माफी भी मांगते हैं। एक स्टार से ज्यादा वह एक जमीन से जुड़े कलाकार हैं।”

अल्लू की टीम ने लिया एक्शन

क्लिप वायरल होने के बाद अल्लू अर्जुन की टीम ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि दावे झूठे और बदनाम करने वाले थे। बयान में लिखा था, “मिस्टर अल्लू अर्जुन के बारे में हाल ही में किए गए कुछ कमेंट्स पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठे हैं।

उन्होंने हमेशा पूरी गरिमा और सम्मान के साथ काम किया है। हम इन झूठे आरोपों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। हमारी लीगल टीम जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मानहानि की कार्रवाई शुरू कर रही है। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे बिना वेरिफाइड जानकारी फैलाने से बचें।”

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए सलमान खान और अजय देवगन, जल्द जेल से रिहा हो सकते हैं अभिनेता