Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection Day 12: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के 12 दिनों में ही ब्लॉकबस्टर हो गई है। इस मूवी ने अपने दूसरे सोमवार को अभी तक की सबसे कम कमाई दर्ज की। सैकनिल्क के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने भारत में 17,614 शो में कुल 25.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं, ‘आरआरआर’, ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब रणवीर सिंह की मूवी ने यश स्टारर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। KGF 2 ने भारत में 859.70 करोड़ नेट कमाई की थी। वहीं, दुनियाभर में इस मूवी ने 1,215 करोड़ का रिकॉर्ड कलेक्शन था। ऐसे में ‘धुरंधर 2’ ने दोनों ही कलेक्शन में यश की फिल्म को पछाड़ दिया है।
इसके साथ ही फिल्म ‘धुरंधर 2‘ का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 872.17 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। जबकि भारत में कुल ग्रॉस कमाई एक हजार करोड़ का आंकड़ा पार करके 1027.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, दुनिया भर में इस मूवी ने 1392.23 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं और अब यह 1400 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अलग-अलग भाषाओं में ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन
रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन स्टारर ‘धुरंधर 2’ ने हिंदी के अलावा ‘धुरंधर 2’ ने सोमवार को कन्नड़ में 20 लाख, मलयालम में 10 लाख, तमिल में 35 लाख और तेलुगु में 1.15 करोड़ का बिजनेस किया।
12 दिनों में ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन
वर्ल्डवाइड ‘धुरंधर 2’ का शानदार प्रदर्शन
‘धुरंधर 2’ हर जगह नए रिकॉर्ड बना रही है। इसकी कमाई का बड़ा हिस्सा नॉर्थ अमेरिका से आ रहा है, लेकिन यूके, जर्मनी और न्यूजीलैंड में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। इंग्लैंड में फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में 3 मिलियन पाउंड से ज्यादा कमा लिए और यहां ये ‘पठान’ के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। वहीं न्यूजीलैंड और जर्मनी जैसे मार्केट्स, जहां आमतौर पर शाह रुख खान की फिल्मों का दबदबा रहता है, वहां भी ‘धुरंधर 2’ नंबर 2 पर चल रही है।
यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 देखने के बाद लियारी के लोग मेकर्स से क्यों मांग रहे पैसे?
‘धुरंधर’ मूवी में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस हमजा का रोल निभाया है, जो लियारी के गैंग्स में घुसकर अंडरवर्ल्ड और आतंक नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता है। इस खबर को विस्तार से यहां क्लिक करके पढ़ें।
