रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 1088 करोड़ का ग्लोबल कलेक्शन कर लिया है। सिर्फ 7 दिनों के अंदर ये रिकॉर्ड किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे तेज रिकॉर्ड है।

धुरंधर की सफलता के बाद फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेताब थे, फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से ही शानदार प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने ओपनिंग डे पर भी रिकॉर्ड बनाया और अब लगातार बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का दबदबा है।

फिल्म ने भारत में तो रिकॉर्ड बनाया ही है ग्लोबली भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है।

यहां देखें फिल्म की अब तक की कमाई:

दिन (Day/Category)कलेक्शन (₹ करोड़ में)
पहला वीकेंड (Weekend 1)₹466 करोड़
सोमवार (Monday)₹64 करोड़
मंगलवार (Tuesday)₹58 करोड़
बुधवार (Wednesday)₹49 करोड़
गुरुवार (Thursday)₹53 करोड़
भारत – कुल नेट कलेक्शन (India Net)₹690 करोड़
भारत – कुल ग्रॉस कलेक्शन (India Gross)₹814 करोड़
ओवरसीज़ कलेक्शन (Overseas)₹274 करोड़
कुल वैश्विक ग्रॉस (World-wide Gross)₹1088 करोड़

‘धुरंधर’ नहीं देखी, ‘धुरंधर 2’ भी मिस: रणवीर सिंह स्टारर पर आमिर खान बोले- सिर्फ तारीफ ही सुन रहा हूं

अमेरिकी, यूरोप और मध्य-पूर्व के सिनेमाघरों में फिल्म की भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि भारतीय सिनेमा अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी जगह बनाने लगा है।

इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सफलता ने यह भी दिखा दिया कि धुरंधर फ्रैंचाइज़ी अब भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ्रैंचाइज़ी में से एक बन चुकी है। यही वजह है कि जियो स्टूडियोज़ ने आदित्य धर से पार्ट 3 पर काम शुरू करने को कहा है।

धुरंधर: द रिवेंज एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसमें कहानी, सस्पेंस और एक्शन का ऐसा मिश्रण है कि हर उम्र और वर्ग के लोग इससे आकर्षित हो रहे हैं। हालांकि फिल्म 18+ है और उससे छोटे लोगों को सिनेमाघरों में एंट्री नहीं मिल रही है।

जियो स्टूडियोज़ और B62 स्टूडियोज़ ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करके खुशखबरी फैंस को शेयर की है। पोस्टर में ‘जय माता दी’ भी लिखा हुआ है।

‘यह नए भारत की तस्वीर है’, कंगना रनौत ने की रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ की तारीफ