फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद अब ‘धुरंधर 2’ भी चर्चा में बनी हुई है। इसके किरदार ‘हमजा’ हो या फिर ‘पिंडा’ और ‘जमील जमाली’ सब सुर्खियों में बने हुए हैं। हर किसी स्टार के काम की तारीफ हो रही है। अब आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के अभिनेता गौरव गेरा भी लाइमलाइट में आ गए हैं। बता दें कि उन्होंने फिल्म में ‘मोहम्मद आलम’ का किरदार निभाया है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। हालांकि, उन्हें यह पहचान मिलने में काफी समय लगा और कड़ा संघर्ष करना पड़ा।

दरअसल, गौरव ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक खत शेयर किया, जो उन्होंने 28 साल पहले अपने माता-पिता को लिखा था। यह खत तब का है, जब वह दिल्ली छोड़ मुंबई अपने सपनों को पूरा करने आए थे और वहां स्ट्रगल कर रहे थे। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने समय के साथ आए बदलावों के बारे में बात की।

यह भी पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी की हुई गोदभराई, शादी के 10 साल बाद विवेक दहिया के घर आ रहा नन्हा सदस्य

गौरव गेरा ने 28 साल पहले लिखा था खत

रविवार को गौरव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने दो पन्नो का एक लेटर शेयर किया। उस लेटर में लिखा था, “प्यारे मम्मी और पापा, आप लोग कैसे हैं? मैं यहां बिल्कुल ठीक हूं। पैसों के मामले में अभी कुछ खास नहीं हुआ, लेकिन मुझे उम्मीद है कि जल्द सब ठीक हो जाएगा। दिल्ली की तुलना में यहां बहुत काम है। सुबह के समय मैं काम के सिलसिले में कई लोगों से मिलता हूं और शाम को रिहर्सल करता हूं। यह नाटक एक संगीत से भरा नाटक है, जिसका नाम है ‘मैन ऑफ ला मांचा’। यह एक बहुत ही प्रसिद्ध नाटक है और इस ग्रुप के साथ जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है।”

इस चिट्ठी के जरिए गौरव ने उस समय की अपनी सादी जिंदगी के बारे में बताया। चिट्ठी में उन्होंने बताया कि खर्च चलाने के लिए वे एक दोस्त के साथ एक छोटे से घर में रहते थे और एक नए शहर में गुजारा करना सीख रहे थे। उस समय की अपनी उम्मीदों के बारे में बात करते हुए उन्होंने लिखा था, “मैं जिस जगह रहता हूं वह एक छोटा सा कॉटेज है और जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगा। अगर मैं और राजेश मिलकर एक-एक हजार रुपये में 11 महीने का किराया दे दें तो और भी अच्छा है।

बाकी खर्चों में टेलीफोन, बिजली, गैस और पानी के बिल और खाना शामिल हैं। मम्मी-पापा, भविष्य उज्ज्वल है लेकिन मुझे अभी बहुत कुछ सीखना है। सही लोगों से जान-पहचान बनाने में समय लगता है, इसलिए कृपया समझिएगा। मेरी वजह से आपकी जेब पर थोड़ा बोझ पड़ेगा, लेकिन यकीन मानिए ज्यादा दिन नहीं।”

कैप्शन में लिखी ये बात

इस लेटर को लिखने के साथ ही उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मेरे माता-पिता को लिखा यह खत- 3 दिसंबर, 1998 का है। मुंबई आए हुए मुझे अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था, यह 28 साल पहले की बात है। तब ईमेल नहीं होते थे, सिर्फ खत चलते थे।  जाहिर है उसके बाद खूब टीवी, कुछ फिल्में, विज्ञापन फिल्में, संगीत नाटक, रेडियो, टिकटॉक, रील्स… उतार-चढ़ाव से भरा यह सफर बहुत प्यारा रहा।”

इसके आगे उन्होंने लिखा, “भगवान की कृपा रही, लेकिन अब यह धुरंधर… पता नहीं भविष्य में क्या लिखा है , लेकिन मैं अपने 23 साल के युवा रूप को आशावान बने रहने के लिए और माता-पिता को उनके अथाह सपोर्ट के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”

यह भी पढ़ें: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी नजर आ चुके हैं ‘धुरंधर 2’ के ‘जमील जमाली’

‘धुरंधर 2’ में अपने अभिनय से धमाल मचा चुके अभिनेता राकेश बेदी टीवी शो मे भी काम कर चुके हैं। उन्होंने लगभग पांच से छह साल पहले फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी काम किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें