‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में लगी हुई और बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब रणवीर सिंह की फिल्म सोशल मीडिया पर लीक होने के मामले में खुलासा हुआ है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट की धारा 51 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों ने टेलीग्राम पर फिल्म को अवैध तरीके से शेयर किया। आईएएनस के मुताबिक, साइबर पुलिस बताया कि कुछ लोगों ने टेलीग्राम पर एक ग्रुप बना रखा था। जहां लोग ‘धुरंधर द रिवेंज’ की कॉपी लेने के लिए 50 रुपए का भुगतान भी करते थे। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था।

यह भी पढ़ें: ‘मैं पहले ही देख चुकी हूं’, रणवीर सिंह और ‘धुरंधर 2’ को लेकर ट्रोल करने वालों को दीपिका पादुकोण ने दिया जवाब

बता दें कि कोई भी नई मूवी ऑनलाइन लीक होने से इसका सीधा असर उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ता है, जिसकी वजह से कई बार मेकर्स को नुकसान भी उठाना पड़ता है। अब महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन लोगों की पहचान शुरू कर दी है, जो इस तरह के टेलीग्राम ग्रुप्स चलाते हैं। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने अपने तीसरे मंगलवार को 10.10 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 1,237.21 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इसका नेट कलेक्शन 1,033.37 करोड़ रुपये रहा। वर्ल्डवाइड इसने 20वें तक 1,641.21 करोड़ रुपये का कारोबार किया। बता दें कि ‘धुरंधर 2’ अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

अब यह मूवी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’, जिसने 1,742.10 करोड़ रुपये कमाए। प्रभास की ‘बाहुबली 2’, जिसने 1,788.60 करोड़ रुपये कमाए और आमिर खान स्टारर ‘दंगल’ से पीछे है, जिसने 1,968.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

यह भी पढ़ें: ‘मुझे होना चाहिए था इसमें’, परेश रावल को हुआ ‘धुरंधर 2’ फिल्म में काम ना करने का पछतावा