फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सल एंटरटेनमेंट के साथ फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर चल रहा रणवीर सिंह का विवाद अब सुलझता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म छोड़ने के महीनों बाद रणवीर ने यह मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया है।

रणवीर सिंह की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ इस वक्त जबरदस्त चल रही है। उनकी हालिया फिल्म ‘धुरंधर 2’, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। वहीं दुनियाभर में यह तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है।

उनकी पर्सनल लाइफ में भी खुशहाली छाई है। रणवीर और उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने पिछले रविवार को प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें: रिलीज से एक रात पहले डिलीवर हुआ था ‘धुरंधर’ का फाइनल शॉट, जानें VFX से कैसे रचा जाता है विजुअल यूनिवर्स

इसी बीच बुधवार सुबह रणवीर के फैंस के लिए एक और खबर सामने आई। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक समझौते के तहत रणवीर ने प्री-प्रोडक्शन खर्च के लिए करीब 10 करोड़ रुपये देने की बात मानी है। साथ ही उन्होंने अपनी अगली बड़ी फिल्म प्रलय में एक्सेल एंटरटेनमेंट को कुछ हिस्सेदारी देने का भी वादा किया है। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होने वाली है।

हालांकि, प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्रों का कहना है कि अभी मामला जस का तस है। कोई फाइनल समझौता नहीं हुआ है। बातचीत जारी है और ‘धुरंधर 2’ की रिलीज को एक महीना हो चुका है, लेकिन फिलहाल दोनों पक्षों के बीच कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। आने वाले समय में इस विवाद के सुलझने की उम्मीद जरूर जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: ‘होटल में अपनी प्लेटें खुद धोनी पड़ीं’, ‘पंचायत’ एक्टर विनोद सूर्यवंशी ने किया जातिगत भेदभाव का सामना, बोले- मंदिर जाने की नहीं इजाजत

क्या है विवाद?

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह ने एक्सल एंटरटेनमेंट पर अनप्रोफेशनल रवैये का आरोप लगाया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि रणवीर का मानना था कि प्रोडक्शन हाउस फिल्म डॉन 3 को लेकर गंभीर नहीं था और इसे फ्लोर पर ले जाने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे थे।

रणवीर ने यह भी कथित तौर पर कहा कि फरहान अख्तर के पास फिल्म का पूरा और फाइनल स्क्रिप्ट तैयार नहीं था। ऐसे में, एक एक्टर के तौर पर वह सिर्फ उन्हीं प्रोजेक्ट्स पर काम करना पसंद करते हैं जिनका मटेरियल पूरी तरह से डेवलप्ड और तैयार हो।