Dhurandhar OTT Release: आदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ आखिरकार 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो गई। सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर कमाई करने वाली इस फिल्म का ओटीटी डेब्यू फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था। जिन दर्शकों ने थिएटर में फिल्म मिस कर दी थी, वे इसे घर बैठे देखने को लेकर काफी उत्साहित थे।
हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर टिक नहीं पाई। फिल्म देखते ही फैंस को बड़ा झटका लगा, जब उन्होंने पाया कि ओटीटी वर्ज़न में करीब 10 मिनट के सीन काट दिए गए हैं और कई जगहों पर गालियों को बीप (म्यूट) कर दिया गया है।
थिएटर से भी छोटा निकला OTT वर्ज़न
गौर करने वाली बात यह है कि ‘धुरंधर’ को रिलीज़ के वक्त A सर्टिफिकेट मिला था और तब भी कुछ सीन कट किए गए थे। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद थी कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उन्हें फिल्म का अनकट या कम से कम थिएटर वर्ज़न देखने को मिलेगा। लेकिन यहां तो मामला उल्टा निकला- ओटीटी पर फिल्म की लंबाई थिएटर से भी कम हो गई।
Mardaani 3 Review LIVE: ‘मर्दानी 3’ में दिखा रानी मुखर्जी का दमदार एक्शन
सोशल मीडिया पर भड़के दर्शक
इस कटौती के बाद फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर साफ दिखाई देने लगा। नेटफ्लिक्स इंडिया के पोस्ट्स पर लोग कमेंट कर कह रहे हैं- हम बच्चे नहीं हैं, हमें फिल्म का ओरिजिनल और रॉ वर्ज़न चाहिए था।
कई यूज़र्स का मानना है कि गालियों को म्यूट करने से फिल्म की नेचुरल वाइब और रियलिज़्म खत्म हो जाता है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सेंसरशिप लागू नहीं होती, तो फिर इतनी ज्यादा काट-छांट क्यों की गई।
‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ का उदाहरण
दर्शकों ने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले ‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी A-रेटेड फिल्में ओटीटी पर बिना किसी सेंसर के रिलीज़ की गई थीं। ऐसे में ‘धुरंधर’ के साथ अलग व्यवहार किए जाने पर नाराज़गी और बढ़ गई है।
कन्नड़ फैंस भी हुए निराश
फिल्म जहां हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई है, कन्नड़ भाषी फैंस निराश हैं, क्योंकि फिल्म का कन्नड़ वर्जन नहीं रिलीज हुआ है। वहीं कई लोगों का कहना है कि फिल्म का इंग्लिश वर्जन भी रिलीज करना चाहिए जिससे इंटरनेशनल लेवल पर ये फिल्म देखी जाए।
स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस सक्सेस
रणवीर सिंह के साथ फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, संजय दत्त और गौरव गेरा जैसे दमदार कलाकार नजर आते हैं। 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई यह फिल्म न सिर्फ घरेलू बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर चुकी है और अभी भी थिएटर्स में रन कर रही है।
