Dhurandhar OTT Release and Box Office Collection: आदित्य धर के निर्देशन में बनी पीरियड स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं अब डिजिटल रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। 56 दिनों का शानदार सफर तय करने के बाद अब यह फिल्म शुक्रवार, 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स इंडिया (Dhurandhar on Netflix) पर स्ट्रीम होने जा रही है।

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो धुरंधर ने भारत में करीब 890.67 करोड़ रुपये की कमाई कर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने लगभग 1428 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। जिससे यह ग्लोबली चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। पिछले दो महीनों में फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और लगातार चर्चा में बनी रही।

रिकॉर्डतोड़ बॉक्स ऑफिस रन के बाद अब दर्शक 30 जनवरी से नेटफ्लिक्स इंडिया पर ‘धुरंधर‘ का आनंद ले सकेंगे। उम्मीद की जा रही है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के बाद भी यह फिल्म नेटफ्लिक्स के टॉप 10 ट्रेंडिंग कंटेंट में शामिल होगी। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, खासकर इसलिए क्योंकि इसका सीक्वल ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ से ‘दलदल’ तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये सीरीज-फिल्में

फिल्म ने भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इसने सुकुमार के निर्देशन में बनी 2024 की तेलुगु एक्शन थ्रिलर ‘पुष्पा 2: द रूल’ के हिंदी डब वर्जन के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म ने हिंदी में करीब 812.14 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसे अब ‘धुरंधर‘ ने पार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ को लेकर बड़ा अपडेट, आदित्य धर बोले- कुछ ही दिनों में …

इसके अलावा फिल्म ने कल्कि 2898 एडी, आरआरआर, केजीएफ: चैप्टर 2, बाहुबली 2: द कन्क्लूजन और पुष्पा 2: द रूल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़कर खुद को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बना लिया है।