‘धुरंधर’ फिल्म के गाने ‘शरारत’ को अपनी दमदार आवाज देने वाली सिंगर जैस्मिन सैंडलस इस समय अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, हाल ही में गायिका ने दिल्ली में आयोजित अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के बीच दर्शकों को अपनी सगाई की खबर देकर हैरान कर दिया। जैस्मिन ने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर ही अपने मंगेतर से सभी को मिलवाया और साथ ही अपनी सगाई की अंगूठी भी फ्लॉन्ट की।

जैस्मिन ने की सगाई की घोषणा

दिल्ली में हुए इस इंडो-अमेरिकन कॉन्सर्ट में सिंगर जैस्मिन हमेशा की तरह बेहद एनर्जी के साथ परफॉर्म कर रही थीं। वहीं, ऑडिटोरियम में मौजूद ऑडियंस खुलकर इस कॉन्सर्ट को एन्जॉय कर रहे थे। इसी दौरान गायिका ने अचानक माइक संभाला और अपनी जिंदगी के इस नए सफर के बारे में सभी को बताया। उन्होंने अपनी सगाई की घोषणा की और अपने मंगेतर शेखर चौधरी से सबको मिलवाया।

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन 60.7% बढ़ी ‘धमाल 4’ की कमाई, वर्ल्डवाइड फिल्म ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

अब जैस्मिन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखने को मिला कि जैस्मिन अपने मंगेतर को मंच पर बुलाती हैं और गर्व के साथ अपनी अंगूठी सभी को दिखाती हैं। इस दौरान जैस्मिन ने अंगूठी दिखाते हुए कहा, “ये मेरा मैन है।” इसके बाद सिंगर ने अपने मंगेतर को गले भी लगाया। फिर दोनों ने मिलकर रोमांटिक ट्रैक ‘लावां’ पर डांस भी किया।

बेंगलुरु और चंडीगढ़ में भी होंगे कॉन्सर्ट

दिल्ली कॉन्सर्ट के साथ ही जैस्मिन के इंडिया टूर की शुरुआत भी हो गई है। अपने दिल्ली कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने अपने कई हिट गाने जैसे ‘तरस’, ‘इलीगल वेपन’, ‘लावां’, ‘पंजेबा’ और ‘सिप सिप’ गाए। सिंगर ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के तहत 18 जुलाई को मुंबई, 25 जुलाई को बेंगलुरु और 29 अगस्त को चंडीगढ़ में परफॉर्म करने वाली हैं।

सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड में किया डेब्यू

पंजाबी इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद जैस्मिन ने साल 2014 में सलमान खान की फिल्म ‘किक’ के गाने ‘यार न मिले’ से बॉलीवुड में अपने प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘मुंज्या’ का ‘तरस’, ‘धुरंधर’ का ‘शरारत’ और टाइटल ट्रैक और फिर ‘धुरंधर: द रिवेंज’  के ‘मैं और तू’ और ‘जाइए सजना’ जैसे कई गाने गाए।

यह भी पढ़ें: Jana Nayagan Advance Booking: विजय की ‘जन नायकन’ का यूके में जबरदस्त क्रेज, 60 मिनट में हजारों टिकट हुए सेल